फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: ऑपरेशन स्पाइडर वेब से बौखलाए रूस का पूरे यूक्रेन पर हमला; 400 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं

Sat, 07 Jun 2025 08:16 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

Russia Ukraine War Update : यूक्रेन ने ऑपरेशन स्पाइडर वेब के जरिए ड्रोन हमला कर रूस को बड़ा नुकसान पहुंचाया था। ये नुकसान इतना बड़ा था कि इससे रूसी वायुसेना की ताकत आधी रह गई और लंबी दूरी में जाकर हमला करने की रूस की ताकत बुरी तरह प्रभावित हुई। अब रूस बदले के तौर पर यूक्रेन पर भीषण हमले कर रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
रूस और यूक्रेन के बीच जंग की तस्वीर - फोटो : PTI
ऑपरेशन स्पाइडर वेब से बौखलाए रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया। रूस ने पूरे देश में 400 से अधिक ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं। इस दौरान कम से कम छह लोगों के मारे जाने की खबर है। दर्जनों अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। हमले में लगभग पूरा यूक्रेन निशाना बना, जिसमें कीव, लविवि और सुमी सहित नौ इलाके प्रभावित हुए। इसके अलावा ताजा हमलों मे रूस ने पूर्वी शहर खार्किव को निशाना बनाया। यहां रूसी ड्रोन और मिसाइलों के हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
रूस और यूक्रेन के बीच जंग की तस्वीर - फोटो : PTI
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इसे युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे बड़े हमलों में से एक बताया। यूक्रेनी राज्य आपातकालीन सेवा के मुताबिक, कीव में तीन अग्निशामक मारे गए, लुत्स्क में दो नागरिक मारे गए और चेर्निहिव में एक अन्य व्यक्ति मारा गया। 
विज्ञापन

3 of 5
रूस और यूक्रेन के बीच जंग की तस्वीर - फोटो : PTI
युद्ध के बाद से सबसे बड़े हमलों में से एक
हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने रात भर के हमले में 400 से अधिक ड्रोन और 40 मिसाइलों का इस्तेमाल किया। यह युद्ध के बाद से सबसे बड़े हमलों में से एक है। उन्होंने कहा कि मॉस्को के हमले में 80 लोग घायल हुए और यूक्रेन के लगभग पूरे क्षेत्र को निशाना बनाया गया, जिसमें पश्चिम में ल्वीव से लेकर उत्तर-पूर्व में सुमी तक के नौ इलाके शामिल हैं।

4 of 5
रूस और यूक्रेन के बीच जंग की तस्वीर - फोटो : PTI
ऑपरेशन स्पाइडर वेब से और बिगड़े हालात
हालांकि, रूस ने तीन साल से जारी युद्ध में यूक्रेन पर लगभग हर दिन हमला किया है, लेकिन यूक्रेन पिछले रविवार से ही जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार था। दरअसल, कीव ने हाल ही में ऑपरेशन स्पाइडर वेब को अंजाम दिया था, जिसमें रूस के एक तिहाई से अधिक रणनीतिक क्रूज मिसाइल वाहकों पर हमला किया गया था। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके हमले कीव के आतंकवादी कृत्यों के जवाब में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रूस और यूक्रेन के बीच जंग की तस्वीर - फोटो : PTI
पुतिन ने कहा था- जवाब देना होगा 
इस बीच बुधवार को अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि मॉस्को को कीव के हमले का जवाब देना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें