फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जब मातम में बदल गई ऑरलैंडो शहर की एक हसीन शाम

Mon, 13 Jun 2016 06:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : reuters
अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित एक समलैंगिक नाइट क्लब में आतंकी संगठन आईएस के समर्थक एक हमलावर उमर एस मतीन की तरफ से की गई अंधाधुंध फायरिंग में करीब 50 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 घायल हो गए। हाल के समय में ये अमरीका का सबसे बड़ा सामूहिक गोलीबारी कांड है।
 
विज्ञापन

तस्वीरें: जब मातम में बदल गई ऑरलैंडो शहर की एक हसीन शाम

2 of 10
- फोटो : reuters
अमरीकी शहर ऑरलैंडो के एक समलैंगिक नाइट क्लब में गोलीबारी की घटना स्थानीय समयानुसार रविवार तड़के 2 बजे शुरू हुई।
जब ये हमला हुआ तो क्लब में लातिन अमरीकी थीम पर एक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम खत्म होने ही जा रहा था जब एक व्यक्ति ने अंदर घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
 
विज्ञापन

तस्वीरें: जब मातम में बदल गई ऑरलैंडो शहर की एक हसीन शाम

3 of 10
हमलावर उमर मतीन - फोटो : reuters
पुलिस के मुताबिक हमलावर का नाम उमर मतीन है जो अफगान मूल का अमरीकी नागरिक है। अधिकारियों का कहना है कि 29 साल का मतीन ऑरलैंडो के दक्षिण में सेंट लुसी काउंटी के फोर्ट पियर्स शहर का रहनेवाला था।
 

तस्वीरें: जब मातम में बदल गई ऑरलैंडो शहर की एक हसीन शाम

4 of 10
- फोटो : reuters
अधिकारियों के अनुसार, 29 वर्षीय मतीन आतंकी संगठन आईएस समर्थक था और वह एफबीआई के रडार पर था। अमेरिका के इतिहास में गोलीबारी की यह सबसे बड़ी घटना है। इससे पहले 2007 में वर्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी में हुए हमले में 32 लोगों की मौत हुई थी। अधिकारियों ने इसे ‘आतंकी घटना’ करार देने के बावजूद कहा है कि मुस्लिम चरमपंथ से संदिग्ध संबंधों के लिए आगे और जांच किए जाने की जरूरत है। घटना में घायल लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब मातम में बदल गई ऑरलैंडो शहर की एक हसीन शाम

5 of 10
obama - फोटो : reuters
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गोलीबारी की इस घटना को 'दर्जनों बेगुनाह लोगों का भीषण नरसंहार' करार दिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने सामूहिक हत्याओं की निंदा की है। पोप फ्रांसिस ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और इसकी निंदा की है।
 
विज्ञापन

तस्वीरें: जब मातम में बदल गई ऑरलैंडो शहर की एक हसीन शाम

6 of 10
फ्लोरिडा डिपार्टमेंट ऑफ लॉ इनफोर्समेंट स्पेशल एजेंट इंचार्ज डैनी बैंक्स ने कहा कि इस गोलीबारी की जांच आतंकी घटना के तौर पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि यह घरेलू आतंक की घटना है या अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद की। इससे पहले पुलिस ने ट्वीट कर हमलावर के मौत की जानकारी दी। हमलावर के पास असॉल्ट टाइप राइफल, हैंडगन, आत्मघाती बेल्ट और कुछ हथियार थे।
 
विज्ञापन

तस्वीरें: जब मातम में बदल गई ऑरलैंडो शहर की एक हसीन शाम

7 of 10
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद पर अपने पूर्व के बयान को सही ठहराया है। ओरलेंडो नाइट क्लब हमले पर उन्होंने कहा कि यह संभवत: आतंकी घटना है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमें स्मार्ट होने के साथ कठोर और सतर्क होना पड़ेगा। ट्रंप ने लिखा, ‘वास्तव में ओरलेंडो में भीषण गोलीबारी हुई है।’ गौरतलब है कि ट्रंप ने कट्टरपंथियों के हमलों से निपटने के लिए अमेरिका में मुस्लिम प्रवासियों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव किया है।
 

तस्वीरें: जब मातम में बदल गई ऑरलैंडो शहर की एक हसीन शाम

8 of 10
हमले के बाद से अमरीका में शोक छाया हुआ है और गन कल्चर पर फिर से बहस तेज हो गई है।
अमरीका में बहुत आसानी से कोई भी व्यक्ति बंदूक खरीद सकता है। राष्ट्रपति बराक ओबामा अमरीका में गन कल्चर को काबू करना चाहते हैं, लेकिन उनकी ऐसी कई कोशिशें अमरीकी कांग्रेस में नाकाम हो चुकी हैं।
 

तस्वीरें: जब मातम में बदल गई ऑरलैंडो शहर की एक हसीन शाम

9 of 10
- फोटो : Reuters
शहर में 24 घंटे के बाद ही यह गोलीबारी की दूसरी घटना है। इससे पहले शुक्रवार को एक थियेटर में एक बंदूकधारी ने गोली मारकर गायिका क्रिस्टिना ग्रिमी की हत्या कर दी थी। समलैंगिक नाइट क्लब की दूरी ग्रिमी की हत्या की जगह से मात्र चार किमी की दूरी पर है। 
 
विज्ञापन

तस्वीरें: जब मातम में बदल गई ऑरलैंडो शहर की एक हसीन शाम

10 of 10
- फोटो : reuters
अमरीका में जगह-जगह पर ऑरलैंडो गोलीबारी कांड में मरने वालों की याद में लोगों ने मोमबत्ती जलाईं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें