फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर इंपल्स 2 ने पूरा किया धरती का चक्कर, देखिए खास तस्वीरें

Tue, 26 Jul 2016 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सोलर इंपल्स - फोटो : reuters
विश्व का पहला सौर ऊर्जा से चलने वाला विमान सोलर इंपल्स 2 अपनी ऐतिहासिक यात्रा पूरी करने के बाद यूएई में लैंड हुआ। प्लेन ने अपनी ये यात्रा ईंधन की एक बूंद का इस्तेमाल किए बिना पूरी की।
विज्ञापन

2 of 8
सोलर इंपल्स - फोटो : Reuters
कायरो से 48 घंटे से ज्यादा लंबी यात्रा के बाद प्लेन सुबह चार बजकर पांच मिनट पर अबुधाबी में लैंड हुआ। नौ मार्च को अपने सफर की शुरुआत करने वाले इंपल्स-2 ने पूरी दूनिया का एक चक्कर लगाकर अपनी यात्रा पूरी की है।
विज्ञापन

3 of 8
सोलर इंपल्स - फोटो : Reuters
तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह वर्धन के साथ इंपल्स-2 का अल बतीन के एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ। स्विस एक्सप्लोरर और प्रोजेक्ट निदेशक बर्टेन्ड पिकार्ड 2763 किलोमीटर की फ्लाइट में प्लेन की कॉकपिट में थे।

4 of 8
सोलर इंपल्स
एयरक्राफ्ट ने लाल सागर, सउदी के रेगिस्तान के साथ गल्फ के ऊपर उड़ान भरी। इंपल्स-2 ने कई देशों की असाधारण 42 हजार किलोमीटर का सफर तय किया है, जिसमें दो महासागर और तीन समुद्रों की यात्रा शामिल है।
विज्ञापन

5 of 8
Reuters - फोटो : Reuters
प्लेन ने आखिरी पड़ाव की उड़ान रविवार की सुबह शुरु की। इससे पहले इंपल्स-2 ने एशिया, उत्तरी अमेरिका, यूरोप और उत्तरी अफ्रीका को पार किया।
विज्ञापन

6 of 8
सोलर इंपल्स - फोटो : Reuters
लैंडिग से पहले पिकार्ड ने कहा कि "भविष्य साफ है, भविष्य आप हैं, भविष्य अब है, जिसे आगे ले जाना है। यूएन के सचिव बान की मून ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए पिकार्ड से बात करते हुए उनकी तारीफ की।
विज्ञापन

7 of 8
सोलर इंपल्स - फोटो : Reuters
उन्होंने कहा कि मैं आपके साहस की प्रशंसा करता हूं। ये एक ऐतिहासिक दिन है, सिर्फ आप के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए।
विज्ञापन

8 of 8
सोलर इंपल्स - फोटो : Reuters
सोलर इंपल्स-2 ने पूरी दुनिया का चक्कर कई चरणो में पूरा किया। 58 साल के पिकार्ड और उनके साथी आंद्रे बोर्सवर्ग ने इस सिंगल सीट के एयरक्राफ्ट के साथ एविएशन की दुनिया का रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें