इस बात पर आपको थोड़ी हैरानी जरूर हो सकती है कि आज जहां वक्त बचाने के लिए दुनिया के ज्यादातर बड़े नेता हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर से सफर करते हैं तो फिर उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन भला क्यों ट्रेन से सफर करने को ज्यादा तवज्जो देते हैं। दरअसल, उत्तर कोरिया की आधिकारिक घरेलू एयरलाइन्स के पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और ही बयां करती है। यहां अभी भी सोवियत युग के हवाई जहाज मौजूद हैं, और उनकी हालत इतनी खस्ता है कि उनसे लंबा सफर करना जान का खतरा मोल लेने जैसा है।