फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डर और खौफ के बीच ऐसे मनाया 'राजा' ने जश्न

Wed, 11 May 2016 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाल, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
किम जोंग उन के स्वागत में चेहरों पर डर साफ देखा जा सकता है - फोटो : reuters
उत्तर कोरिया में शासन कर रहे राष्ट्रपति तानाशाह किम जोंग उन अमेरिका सहित कई बड़े देशों को आए दिन धमकाते रहते हैं। डर के कारण अमेरिका तानाशाह पर कोई कार्रवाई भी नहीं कर पाता है। अमेरिका को लगता है कि किम जोंग उन सनकी तानाशाह हैं उनके पास परमाणु और हाइड्रोजन बम हैं, जिस से बड़ी तबाही मच सकती है। तानाशाह किम जोंग उन  का यह दबदबा और खौफ उनके देशवासियों में भी नजर आता है। हाल ही में 36 साल बाद उत्तर कोरिया में वर्कस पार्टी की कांग्रेस (सम्मेलन) बुलाई गई जिसमें राष्ट्रपति तानाशाह को रूलिंग वर्कस पार्टी का चेयरमैन घोषित किया गया। चेयरमैन बनाए जाने की घोषणा के सड़कों पर रैली निकाली गई और रैली के बाद देश में जश्न मनाया गया। इस आयोजन में देश की सड़कों और महत्वपूर्ण चौराहों पर जश्न का माहौल नजर आाया। लेकिन जो तस्वीरें इस जश्न और आयोजन की सामने आई हैं उनमें आम लोगों और मिलिट्री मैन के चेहरों पर खौफ साफ नजर आ रहा है। तस्वीरों में ऐसा लग रहा है जैसे जबर्दस्ती और बंदूक की नोक पर उनको जश्न मनाने के लिए मजबूर किया गया हो। 
यह तस्वीरें उत्तर कोरिया की अवाम और वहां के मिलिट्री मैन के चेहरों पर नजर आ रहे डर और खौफ को जाहिर कर रही हैं।
विज्ञापन

डर और खौफ के बीच ऐसे मनाया 'राजा' ने जश्न

2 of 10
किम जोंग उन के स्वागत में डर साफ देखा जा सकता है - फोटो : reuters

इस तस्वीर में हाथों में झंडे और फूल लिए लोगों ने परैड के दौरान दोनों हाथ ऊपर उठा कर किम जोंग उन का स्वागत किया लेकिन चेहरे पर डर साफ देखा जा सकता है।  
विज्ञापन

डर और खौफ के बीच ऐसे मनाया 'राजा' ने जश्न

3 of 10
किम जोंग उन के स्वागत में डर साफ देखा जा सकता है - फोटो : reuters
आयोजन में भाग लेने वालों कलाकारों में भी तानाशाह किम जोंग उन द्वारा आयोजित इस समारोह को लेकर कोई उत्साह नजर नहीं आया। कलाकारों ने भी अधुरे मन से इस कार्यक्रम में शिरकत की। 

डर और खौफ के बीच ऐसे मनाया 'राजा' ने जश्न

4 of 10
किम जोंग उन के स्वागत में डर साफ देखा जा सकता है - फोटो : reuters
किम जोंग उन  ने अपने दादा और पिता की तस्वीरें भी आयोजन में लगवाईं और इनके आसपास सैनिकों को तैनात किया गया। तस्वीरों में पूर्व तानाशाह तो मुस्कुरा रहे हैं लेकिन फौजियों के चेहरे उतरे हुए हैं। 
विज्ञापन

डर और खौफ के बीच ऐसे मनाया 'राजा' ने जश्न

5 of 10
किम जोंग उन के स्वागत में डर साफ देखा जा सकता है - फोटो : reuters
कैमरा मैन फोटो खींचने के लिए सही जगह की तलाश करते रहे आखिर में एक बिल्डिंग पर जाकर उनको फोटो खींचने के लिए जगह मिली। लेकिन सरकारी अधिकारियों का साया इनके साथ रहा। जिसका डर कैमरा मैन के चेहरों पर नजर आ रहा है।
विज्ञापन

डर और खौफ के बीच ऐसे मनाया 'राजा' ने जश्न

6 of 10
किम जोंग उन के स्वागत में डर साफ देखा जा सकता है - फोटो : reuters
राजधानी प्याोंयांग के मुख्य चौक पर हुए डांस का आयोजन एक सैनिक रिकॉर्ड कर रहा है और बाकी नजर आ रहे सैनिक भय से इधर-उधर देख रहे हैं।
विज्ञापन

डर और खौफ के बीच ऐसे मनाया 'राजा' ने जश्न

7 of 10
किम जोंग उन के स्वागत में डर साफ देखा जा सकता है - फोटो : reuters
राष्ट्रपति तानाशाह इस आयोजन में बहुत खुश नजर आए, आर्मी के अफसर और सरकारी अधिकारियों की बीच नजर आ रहे किम जोंग उन की यह दुर्लभ तस्वीर कही जा सकती है।

डर और खौफ के बीच ऐसे मनाया 'राजा' ने जश्न

8 of 10
किम जोंग उन के स्वागत में डर साफ देखा जा सकता है - फोटो : reuters
परैड में महिला और पुरुष  हाथों में फूल लेकर शामिल हुए कुछ लोग डर की वजह से परैड में आ गए लेकिन खौफ को खत्म नहीं कर पाए। इस तस्वीर में एक महिला रोती हुई दिख रही है। घरों से निकलकर लोग परैड में शामिल तो हो गए लेकिन खुशियां वे घर ही भूल आए।

डर और खौफ के बीच ऐसे मनाया 'राजा' ने जश्न

9 of 10
किम जोंग उन के स्वागत में डर साफ देखा जा सकता है - फोटो : reuters
इस कार्यक्रम में उत्तर कोरिया के सैनिकों और अफसरों को भी आमंत्रित किया गया कार्यक्रम में उनके बैठने के लिए अलग इंतजाम किया गया था। लेकिन तस्वीर में  ऐसा लग रहा है जैसे इस प्रोग्राम में आने के लिए सैनिकों का मन नहीं था और उन्हें जबर्दस्ती धमका कर बुलाया गया है। 
विज्ञापन

डर और खौफ के बीच ऐसे मनाया 'राजा' ने जश्न

10 of 10
किम जोंग उन के स्वागत में डर साफ देखा जा सकता है - फोटो : reuters
प्योंगयांग में किम संग द्वितीय मार्ग पर मिलिट्री अफसरों ने और कलाकारों ले एक मशाल जुलूस निकाला, मशाल जुलूस समारोह के समापन अवसर पर निकाला गया। जुलूस में शामिल अफसरों और कलाकारों में के चेहरों पर भय स्पष्ट तौर पर नजर आ रहा है। मशाल जुलूस में शामिल लोग केवल आदेश को पूरा करने की जल्दबाजी में दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें