अमेरिकी मीडिया के मुताबिक उत्तर कोरिया की एक पनडुब्बी लापता हो गई है और माना जा रहा है कि वह डूब गई है। खबरों में कहा गया है कि यह पनडुब्बी लापता होने के वक्त उत्तर कोरिया के तट पर ही थी।
विज्ञापन
2 of 4
उत्तर कोरिया की पनडुब्बी 'डूबी' या 'लापता'
- फोटो : Reuters
बीबीसी के कोरिया संवाददाता स्टीव इवांस का कहना है कि यूएस नेवल इंस्टीट्यूट के अधिकारियों के मुताबिक, यूएस नेवी इस पनडुब्बी को ट्रेक कर रही थी पर वह अचानक लापता हो गई। उत्तर कोरिया ने जापान की तरफ अपने पूर्वी तट पर दो पनडुब्बियों को तैनात कर रखा है। माना जा रहा है कि लापता पनडुब्बी पूर्वी तट पर ही सक्रिय थी।
विज्ञापन
3 of 4
उत्तर कोरिया की पनडुब्बी 'डूबी' या 'लापता'
- फोटो : Reuters
ये घटना ऐसे समय हुई है जब दक्षिण कोरिया में अमरीका और दक्षिण कोरिया मिलकर बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास कर रहे हैं और तनाव चरम पर है। उत्तर कोरिया ने इस वर्ष की शुरुआत में ही परमाणु परीक्षण किया था।