फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: उत्तरी कोरिया के मिसाइल टेस्ट ने बढ़ाई जापान की चिंता

Wed, 22 Jun 2016 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मिसाइल टेस्ट ने बढ़ाई जापान की चिंता - फोटो : Reuters
दुनिया भर को अपने मिसाइल परीक्षणों से परेशान करने वाले देश उत्तर कोरिया ने अब जापान की लंबी दूरी का‌ मिसाइल टेस्ट करके जापान की चिंता बढ़ा दी है। रॉयटर्स की खबर के मुताबिक उत्तर कोरिया ने मध्य रेंज जिस मिसाइल का टेस्ट किया वो 400 किलोमीटर का सफर ही तय कर पाई। अभी तक जो तस्वीर सामने आई है उसके मुताबिक यह अभी तक का सबसे प्रभावी टेस्ट था। वहीं दक्षिण कोरिया की सेना ने इस मिसाइल टेस्ट को फेल करार दिया है। 
विज्ञापन

तस्वीरें: उत्तरी कोरिया के मिसाइल टेस्ट ने बढ़ाई जापान की चिंता

2 of 6
मिसाइल टेस्ट ने बढ़ाई जापान की चिंता - फोटो : Reuters
यह बात भी सामने आई है कि मुसुडन मिसाइल का एक के बाद एक करके दो टेस्ट किए गए। अभी इस बात पर संशय बना हुआ है कि यह टेस्ट सफल हुए या नहीं। पर खतरे की बात यह है कि इस मिसाइल की जद में जापान का मुख्य होन्सु द्वीप आ गया है। 
विज्ञापन

तस्वीरें: उत्तरी कोरिया के मिसाइल टेस्ट ने बढ़ाई जापान की चिंता

3 of 6
मिसाइल टेस्ट ने बढ़ाई जापान की चिंता - फोटो : Reuters
जापान के रक्षा मंत्री जेन नाकातानी ने कहा कि यह मिसाइल 1000 किलोमीटर एल्टीट्यूड तक पहुंच चुकी है। यह बताता है कि उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

तस्वीरें: उत्तरी कोरिया के मिसाइल टेस्ट ने बढ़ाई जापान की चिंता

4 of 6

5 of 6
मिसाइल टेस्ट ने बढ़ाई जापान की चिंता - फोटो : Reuters
नाकातानी ने कहा कि यह मिसाइल परीक्षण हमारे लिए एक चिंता का विषय है। उत्तर कोरिया का यह उकसाने वाला कदम है। दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने बताया कि पहला मिसाइल टेस्ट ईस्ट कोस्ट सिटी वुनसन से किया गया है। इससे पहले किया गया मिसाइल परीक्षण भी यहीं से किया गया था। अभी उत्तर कोरिया जो भी मिसाइल टेस्‍ट कर रहा है वो मोबाइल लांचर का प्रयोग करके कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: उत्तरी कोरिया के मिसाइल टेस्ट ने बढ़ाई जापान की चिंता

6 of 6
मिसाइल टेस्ट ने बढ़ाई जापान की चिंता - फोटो : Reuters
दक्षिण कोरिया की योनहप न्यूज एजेंसी ने दावा किया कि यह मिसाइल 150 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद मुख्य लक्ष्य से भटक गई और परीक्षण सफल नहीं हो पाया। उत्तर कोरिया लगातार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के रिज्यूलूशन को तोड़ता रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर बैलिस्टिक मिसाइल टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने पर प्रतिबंध लगा रखा है। पर प्योनग्यांग हर बार इसे ठुकरा देता है। पिछले पांच महीने में कोरिया की तरफ से पांचवीं बार टेस्ट किया गया है जोकि पांचवीं बार असफल हो गया।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें