फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को गे घोषित कर चुके हैं भारतीय मूल के आयरलैंड के प्रधानमंत्री, 5 रोचक बातें

Mon, 05 Jun 2017 11:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
1 of 5
अपने परिवार के साथ लिओ वराडकर
भारतीय मूल के लिओ वराडकर आयरलैंड में प्रधानमंत्री पद का चुनाव जीत चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम के साथ कई रिकॉर्ड भी जोड़ लिए हैं। वराडकर के पिता मुंबई में जन्मे थे जबकि उनकी मां आयरिश हैं। वराडकर की पार्टी ने 60 फीसदी वोट के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी हाउसिंग मिनिस्टर साइमन कोवेनी को हराया।
विज्ञापन

2 of 5
लिओ और उनका ब्वॉयफ्रेंड मैथ्यू बारेट
भारतीय मूल के लिओ वारडकर ने मात्र 38 वर्ष की उम्र में दुनिया के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने का इतिहास रच दिया है। इसके अलावा वह आयरलैंड के पहले गे प्रधानमंत्री भी होंगे। उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम मैथ्यू बारेट है।
विज्ञापन

3 of 5
माता पिता के साथ लिओ
गौरतलब है कि आयरलैंड उन देशों में शामिल हैं जहां समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी मिल चुकी है। समलैंगिंग विवाह कानून के लिए हुई वोटिंग में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। आपको बता दें ​वराडकर ने 2015 में अपने समलैंगिक होने की बात सार्वजनिक की थी।

4 of 5
लिओ के ब्वॉयफ्रेंड मैथ्यू बारेट
लिओ के प्रधानमंत्री बनने पर आयरलैंड चौथा ऐसा देश होगा जिसका राष्ट्राध्यक्ष खुले तौर पर एक गे होगा। इससे पहले बेल्जियम, आइसलैंड और लक्जमबर्ग के राष्ट्राध्यक्ष भी गे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने भांजों के साथ लिओ
उनकी चचेरी बहन मशहूर ओडिशी डांसर शुभदा वारडकर के अनुसार वो स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से हैं जो 1960 के दशक में मुंबई और बाद में आयरलैंड में सक्रिय रहे। उनके पिता अशोक जो पेशे से डॉक्टर हैं, ने एक आयरिश नर्स मिरियम से शादी की। लिओ भी एक डॉक्टर हैं, उनके माता-पिता मुंबई और हमारे पैतृक गांव वरद भी आ चुके हैं। आपको बता दें कि वराडकर इस महीने के अंत में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें