त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा पांच मार्च, 2018 को जीसीबी मशीन से गिरा दी गई। प्रतिमा गिराए जाने के दौरान बीजेपी समर्थकों की भीड़ भी नजर आई। ये प्रतिमा त्रिपुरा में बीजेपी की जीत के 48 घंटों बाद गिराई गई है। ऐसा नहीं है कि लेनिन की प्रतिमा पहली बार गिराई गई है। साल 2013 में यूक्रेन की राजधानी कीएफ में प्रदर्शनकारियों ने व्लादमिर ई लेनिन की प्रतिमा तोड़ दी थी। साल 1917 की सोवियत क्रांति के नायक रहे लेनिन की कई दूसरी जगहों पर भी प्रतिमाएं हैं। आइए आपको बताते हैं लेनिन की ऐसी ही पांच खास प्रतिमाओं के बारे में।