दो दिनों के अपने नेपाल दौरे पर जनकपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने जानकी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां मंदिर में मंजीरा बजाया और फिर वहां के पुजारियों से काफी देर तक बात की। पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी ने जानकी मंदिर की परिक्रमा की।
विज्ञापन
2 of 10
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पीएम का अभिवादन किया। पीएम ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जनकपुर-अयोध्या के बीच बस सेवा को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
3 of 10
पीएम ने इस मौके पर कहा कि रामायण सर्किट भारत और नेपाल दोनों के लिए अहम है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान नेपाल के पीएम केपी ओली भी पीएम मोदी के साथ रहे।
4 of 10
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनकपुर में कहा कि 2014 में जब मैं प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार नेपाल आया था, तो संविधान सभा में कहा था कि जल्द ही जनकपुर आउंगा।
विज्ञापन
5 of 10
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल दो देश हैं, लेकिन हमारी मित्रता आज की नहीं त्रेता युग की है। पीएम मोदी बोले, नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे, नेपाल के बिना हमारे राम अधूरे।
विज्ञापन
6 of 10
पीएम मोदी ने कहा कि जनक की नगरी, सीता माता के कारण स्त्री- चेतना की गंगोत्री बनी है। सीता माता यानि त्याग, तपस्या, समर्पण और संघर्ष की मूर्ति।
विज्ञापन
7 of 10
पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी ने एक सभा को भी संबोधित करते हुए कहा कि एकादशी के दिन जनकपुर में मां जानकी के चरणों में आना मेरा सौभाग्य है। हम नेपाल के साथ रिश्तों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
8 of 10
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल दोनों देशों के बीच 'रामायण' सर्किट बनाने की दिशा में काम करेंगे। यह दोनों देशों के बीच लोगों से संपर्क करने के लिए मजबूत लोगों के लिए आधार के रूप में कार्य करेगा।
9 of 10
पीएम मोदी ने कहा, भारत की पड़ोसी प्रथम नीति में नेपाल सबसे पहले आता है। उन्होंने कहा कि जनकपुर और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए नेपाल को 100 करोड़ रुपये देगा भारत।
पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल की समृद्धि और खुशहाली की कामना भारत हमेशा से करता आया है। प्रधानमंत्री ओली को भी उनके इस विजन को पूरा करने के लिए मैं शुभकामनाएं देता हूं।