फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐफिल टावर को मिलेगी Z प्लस सुरक्षा, 8 फीट लंबी दीवार से घिरेगा टावर

Fri, 10 Feb 2017 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अगर आपसे कोई फ्रांस की राजधानी पेरिस का नाम ले, तो दिमाग में सबसे पहले ऐफिल टावर याद आता है। पर्यटकों के अलावा यह टावर आतंकी संगठनों के निशाने पर भी रहता है।

फ्रांस में वैसे भी पिछले एक साल में कई सारे आतंकी हमले हो चुके हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। अब इस टावर को जेड प्लस सिक्युरिटी मिलने जा रही है।
विज्ञापन

आतंकी हमले से बचाने के लिए बनेगी बुलेटप्रूफ दीवार

2 of 5
tower
फ्रांस सरकार ऐफिल टावर को आतंकी हमलों से बचाने के लिए उसके चारों तरफ बुलेटप्रूफ कांच की दीवार लगाने जा रहा है। इसका काम जल्द शुरू होगा और अगले तीन से पांच महीनों में इसको खत्म कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

दीवार के आसपास होगा सुरक्षा कवच

3 of 5
ऐफिल टावर की रक्षा के लिए बुलेटप्रूफ दीवार के चारों तरफ सिक्युरिटी गार्ड की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा का स्तर जेड प्लस के माफिक होगा। पेरिस के डिप्टी मेयर जीन फ्रांकोसिस मार्टिन ने कहा कि ऐफिल टावर के अलावा अन्य टूरिस्ट स्पॉट पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जाएंगे। 

मेटल फेंसिंग की जगह होगी कांच की दीवार

4 of 5
यूरो कप के दौरान ऐफिल टावर पर मेटल फेंसिंग की गई थी, जिसको हटाकर के अब कांच की दीवार लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मिलियन यूरो का आएगा खर्चा

5 of 5
tower
इस दीवार को लगाने के लिए सरकार पर 20 मिलियन यूरो (2.14 करोड़ डॉलर) का खर्चा आएगा। इस दीवार के बनने के बाद कोई भी वाहन टावर के आसपास नहीं पहुंच सकेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें