आपके टीशर्ट ट्रकों, लॉरियों यहां तक की बच्चों के खिलौनों में अक्सर आप एक चेहरा देखते होंगे। लोग इस चहरे की टीशर्ट तो पहनते हैं लेकिन ये नहीं जानते कि ये चहरा किसका है। क्या कभी आपने सोचा है कि कैसे ये चहरा आपके टीशर्ट का हिस्सा कैसे बन गया। अगर नहीं जानते तो जानिए कैसे इस शख्स को दुनियाभर के लोगों ने अपने कपड़ो , घरों की दीवारों और खिलौनों में जगह दी।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : getty
आपकी टीशर्ट में दिखने वाले इस शख्स का नाम चे-ग्वेरा है। दुनियाभर में इन्हे क्रांति के महानायक के रुप जाना जाता है। जिन्होंने दक्षिण अमेरिका के कई राष्ट्रों में क्रांति लाकर उन्हें स्वतंत्र बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : getty
क्रांति का यह दूत आज हर युवा के लिए मानो फैशन का सिंबल हो। लेकिन टीशर्ट पर दिखने वाली ये तस्वीर खुद चे कभी नहीं देख पाए थे। हुआ यूं कि क्यूबा के फोटोग्राफर एल्बर्तो कोरदा ने 5 मार्च, 1960 हवाना के क्रांति चौक पर चे की ये तस्वीर ली थी।
4 of 7
- फोटो : getty
चे की जब फोटो ली गई उस दौरान चे ने हरा जरकिन पहना था। बिखरे हुए लंबे बाल थे। सुनहरे तारे वाली काली टोपी। कोरदा ने उनकी दो तस्वीरें लीं।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : getty
चे की यह तस्वीरें सात साल बाद अचानक इटली के एक प्रकाशक फेल्त्रीनेल्ली तस्वीर ले गए। इसी दौरान चे को बोलीविया के जंगल मार दिया गया।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : getty
फेल्त्रीनेल्ली ने चे की 'बोलीविया डायरी' नामक किताब में यह तस्वीर इस्तेमाल की। उनका ये पोस्टर इसी किताब से ज्यादा लोकप्रिय हुआ था।
बाद में मशहूर आयरिश कलाकार जिम फिट्जपेट्रिक ने उस पोस्टर के आधार पर एक काले-सफेद पोर्ट्रेट तैयार किया। जिसे युवकों ने बेहद पसंद किया। आज तक यह तस्वीर विद्रोह और क्रांति के एक सशक्त प्रतीक के रूप में देखी जाती है। चे का यह चेहरा क्रांति के साथ साथ करोड़ो का बाजार भी है।