फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Queen Elizabeth II Death : किस बीमारी से लड़ रही थीं महारानी, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Fri, 09 Sep 2022 10:14 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
विज्ञापन
1 of 6
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : सोशल मीडिया
Queen Elizabeth II Death : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में स्कॉटलैंड में निधन हो गया। बकिंघम पैलेस की ओर से इस संबंध में बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया है कि गुरुवार दोपहर स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल (Balmoral Castle)  में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अंतिम सांस ली। वे बीते 70 वर्ष से ब्रिटेन की राजगद्दी पर काबिज थीं। वह बीते अक्तूबर से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही थीं। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...
विज्ञापन

2 of 6
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Social media
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महारानी एजिलाबेथ द्वितीय एपिसोडिक मोबिलिटी प्रॉब्लम (episodic mobility) से जूझ रही थीं। उन्हें चलने और खड़े होने में परेशानी हो रही थी। यही कारण है कि महारानी ने चिकित्सकों की सलाह के बाद बीते बुधवार को मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक भी रद्द कर दी थी। एलिजाबेथ द्वितीय 1952 से ब्रिटेन और एक दर्जन से ज्यादा अन्य देशों की रानी रहीं।
विज्ञापन

3 of 6
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Social media
ब्रिटेन की महारानी की एक दिन पहले ही नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस के साथ मुलाकात हुई थी। दरअसल, नई प्रधानमंत्री की शपथ लेने के लिए ट्रस ने महारानी से यह मुलाकात की थी। इस मौके की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसमें महारानी और नई पीएम लिज ट्रस को मुस्कुराकर एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है। बहरहाल, बीते बुधवार को ही महारानी को वरिष्ठ मंत्रियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक करनी थी। परंतु इस बैठक को उन्होंने टाल दिया था। इसके बाद गुरुवार को दिन में जब महारानी की स्वास्थ्य जांच की गई तो चिकित्सकों ने इसे लेकर चिंता जताई थी।

4 of 6
Queen Elizabeth II
महारानी को भी हो गया था कोरोना
महारानी के चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी, साथ ही लगातार नजर बनाए हुए थे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को इसी वर्ष फरवरी में कोरोना भी हो गया था। हालांकि उस वक्त उन्हें हल्की सर्दी जैसे लक्षण उभरे थे। महारानी के निधन की सूचना मिलते ही उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स, उनकी पत्नी कैमिला, पोते प्रिंस विलियम्स भी गुरुवार को स्कॉटलैंड पहुंच गए थे। प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मीगन भी महारानी का स्वास्थ्य जानने स्कॉटलैंड गए थे।
विज्ञापन

5 of 6
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : PTI
क्या है एपिसोडिक मोबिलिटी प्रॉब्लम
एपिसोडिक मोबिलिटी प्रॉब्लम एक तरह से उठने-बैठने में दिक्कत से जुड़ी बीमारी है। इसकी वजह से मरीज को कुर्सी पर बैठने और उठने में परेशानी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। वह ठीक ढंग से चल-फिर भी नहीं पाते हैं। जोड़ों में दर्द उनके लिए एक आम बात होती है, इसमें काफी दर्द भी होता है। चिकित्सकों के अनुसार, इस बीमारी में मांसपेशियों की कमजोरी, जोड़ों की समस्याएं, दर्द और तंत्रिका संबंधी (मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र) परेशानी होती है। कभी-कभी कई हल्की समस्याएं एक समय में होती हैं और गंभीर रूप से गतिशीलता प्रभावित करती हैं। बता दें कि यह बीमारी सिर्फ बुजुर्गों में ही नहीं होती, बल्कि यह किसी भी आयुवर्ग में हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : iStock
औपचारिक निदान नहीं
चिकित्सकों के अनुसार, एपिसोडिक मोबिलिटी प्रॉब्लम का औपचारिक निदान नहीं है। इसमें व्यक्ति की गतिशीलता में उतार-चढ़ाव होता है या यह अंतराल यानी एपिसोड में आता है। इसमें पुराना दर्द उभरना, मौसम (उदाहरण के लिए बैरोमीटर का दबाव, जोड़ों में सूजन) और चोट भी एपिसोडिक को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें