फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश शाही परिवार के नन्हे 'शहजादे' के नाम का हुआ एलान, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

Wed, 08 May 2019 11:22 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अपने बेटे के साथ प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल - फोटो : पीटीआई
ब्रिटिश शाही परिवार में नए मेहमान का आगमन हुआ है। प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्केल ने 6 मई की सुबह बच्चे को जन्म दिया था। ब्रिटिश शाही परिवार के शहजादे का नामकरण भी हो गया है। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने बुधवार को अपने बच्चे का नाम आर्ची रखने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की संतान आर्ची - फोटो : पीटीआई
बता दें कि आर्ची राजगद्दी के उत्तराधिकारियों की पंक्ति में सातवें नंबर हैं। क्वीन और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के आर्ची को अपने आठवें और नवजात प्रपौत्र के तौर पर परिचित कराने के बाद बच्चे के नाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन

3 of 5
शाही दंपति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि बच्चे का पूरा नाम ‘आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर’ होगा।

4 of 5
इसके साथ ही उन्होंने आर्ची के साथ परिवार के सभी सदस्यों की एक तस्वीर भी साझा की। तस्वीर में क्वीन और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के अलावा मेगन की मां डोरिया रैगलैंड भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें कि ब्रिटिश राजघराने में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी की डिलीवरी शाही परिवार के डॉक्टर नहीं कराई। मेगन ने शाही परिवार के डॉक्टरों से डिलीवरी कराने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह किसी सूट-बूट पहने हुए शख्स से अपनी डिलीवरी नहीं कराना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें