फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पीएमएल-एन की लोकप्रियता में आई गिरावट, जल्द लंदन से पाकिस्तान लौट सकते हैं नवाज शरीफ

Sat, 14 Jan 2023 06:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पीएमएल-एन के सुप्रीमो नवाज शरीफ 2019 से ब्रिटेन में निर्वासन में रह रहे हैं। पिछली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेतृत्व वाली सरकार में नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
1 of 7
Nawaz Sharif, Maryam Sharif
पीटीआई प्रमुख इमरान खान को झटके देने के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज जल्द ही लंदन से देश लौट सकते हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

2 of 7
Parvez Elahi, CM Punjab - फोटो : Social Media
परवेज इलाही को विश्वास मत लेने से न रोक पाई पीएमएल-एन 
देश के एक प्रमुख समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पीएमएनल-एन के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार खान के सहयोगी और पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री परवेज इलाही को पंजाब विधानसभा में विश्वास मत लेने से रोकने में असमर्थ थे। इलाही ने गुरुवार प्रांतीय विधानसभा भंग करने के आदेश पर दस्तखत कर दिए। 
विज्ञापन

3 of 7
Muhammad Baligh Ur Rehman, Punjab Governor - फोटो : Social Media
राज्यपाल ने दी प्रांतीय विधानसभा भंग करने की सलाह
रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के राज्यपाल बालघुर रहमन ने कहा, मैं पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही को प्रांतीय विधानसभा को भंग करने की सलाह देता हूं। पंजाब प्रांत में बीते कई हफ्तों की राजनीतिक अस्थिरता के बाद इलाही ने गुरुवार को विश्वास मत जीतकर प्रांतीय विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया। 

4 of 7
Nawaz sharif-maryam nawaz
दस दिनों में लौटेगी पिता-पुत्री की जोड़ी- शरीफ परिवार
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शरीफ और मरियम दोनों अब अपने पाकिस्तान लौटने की योजना पर पुनर्विचार कर रहे हैं और वह जल्द ही देश लौट सकते हैं। इससे पहले नवाज शरीफ बीते साल फरवरी के मध्य पाकिस्तान लौटने की योजना बना रहे थे। 

शरीफ परिवार के एक सूत्र ने एक समाचार चैनल को बताया कि पिता-पुत्री की जोड़ी दस दिनों के भीतर लंदन से लौट आएगी। पंजाब प्रांत दशकों के पीएमएन-एल का गढ़ रहा है। लेकिन खान की चतुर राजनीतिक चाल ने प्रांत में पीएमएन-एल की स्थिति को कमजोर कर दिया था। 

 
विज्ञापन

5 of 7
Nawaz Sharif - फोटो : PTI
2019 से ब्रिटेन में रह रहे नवाज शरीफ
पीएमएल-एन के सुप्रीमो नवाज शरीफ 2019 से ब्रिटेन में निर्वासन में रह रहे हैं। पिछली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेतृत्व वाली सरकार में नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। पाकिस्तानी अदालत के द्वारा अपराधी घोषित किए जाने के बाद नवंबर 2020 में उनका राजनयिक पासपोर्ट रद्द कर दिया गया था। तीन साल बाद नो-फ्लाई लिस्ट से नाम हटाए जाने के बाद पिछले साल अक्टूबर में मरियम अपने पिता के साथ रहने के लिए पाकिस्तान से लंदन चली गईं।
 
विज्ञापन

6 of 7
pakistan parliament
अगस्त में खत्म होगा वर्तमान नेशनल असेंबली का कार्यकाल
पूर्व प्रधानमंत्री खान पिछले साल अप्रैल में सत्ता से बेदखल होने के बाद से नए सिरे से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान नेशनल असेंबली का कार्यकाल अगस्त 2023 में समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Representational Image - फोटो : istock
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के प्रवेश पर प्रतिबंध
पाकिस्तान के नेशनल असेंबली सचिवालय ने पाकिस्तानी संसद भवन के परिसर में YouTubers, TikTokers और अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लूंएसर्स के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें