प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यूरोप के दौरे पर हैं। अपने दौरे के आखीरी दिन पीएम मोदी ने कोपेनहेगन में कई देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात और चर्चा की। पीएम के दौरे की खास तस्वीरें देखें।
विज्ञापन
1 of 4
पीएम मोदी और स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डालेना एंडरसन।
- फोटो : pmo india
स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डालेना एंडरसन ने कोपेनहेगन में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर से की मुलाकात
2 of 4
पीएम मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर से की मुलाकात
- फोटो : pmo india
पीएम मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर से की मुलाकात की। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोपेनहेगन में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने और विकास सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बैठक की।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकोब्स्दोतिर से की मुलाकात
3 of 4
पीएम मोदी ने आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकोब्स्दोतिर से की मुलाकात
- फोटो : pmo india
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क के कोपेनहेगन में आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकोब्स्दोतिर के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने फिनलैंड की प्रधानमंत्री मरीन सना के बीच हुई चर्चा
4 of 4
पीएम मोदी ने फिनलैंड की प्रधानमंत्री मरीन सना से की मुलाकात
- फोटो : pmo india
पीएमओ कार्यालय ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और सना मरीन ने कोपेनहेगन में मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच भारत और फिनलैंड के बीच विकासात्मक साझेदारी को तेजी से बढ़ रही है। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और ऐसे अन्य क्षेत्रों में इस साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।