Howdy Modi
- फोटो : पीटीआई
पीएम ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जिक्र करते हुए कहा, कश्मीर में नई हवा बह रही है और हम सभी मिलकर एक नया कश्मीर बनाएंगे जो सभी के लिए होगा। इससे उत्साहित स्टेडियम में मौजूद कश्मीरी महिलाओं में खुशी साफ दिखी। महिलाएं तख्तियां दिखा रही थी जिसपर लिखा था, हमारा खोया सम्मान लौटाने के लिए धन्यवाद। कश्मीरी पंडितों ने कहा, हम मोदी सरकार के कर्जदार हैं।