फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के श्रीलंका दौरे की तस्वीरें: आखिरी दिन महाबोधि मंदिर पहुंचे, ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी दुनिया

Sun, 06 Apr 2025 12:56 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने श्रीलंका दौरा के आखिरी दिन ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा में स्थित जया श्री महाबोधि मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां के प्रमुख भिक्षु से मुलाकात की और उनसे आशिर्वाद लिया। पीएम मोदी के महाबोधि मंदिर के यात्रा के दौरान श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके भी उनके साथ मौजूद रहे। आइए कुछ तस्वीरों के माध्यम से पीएम मोदी के इस ऐतिहासिक यात्रा को समझते है... 
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी ने श्रीलंका के जया श्री महाबोधि मंदिर का किया दौरा - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का श्रीलंका दौरा कई मायनों में खास रहा। जहां अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच कई सारी साझेदारियों पर हस्ताक्षर किए और अपने दौरे के अंतिम दिन रविवार को उन्होंने श्रीलंका के ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा में स्थित जया श्री महाबोधि मंदिर का दौरा किया और वहां श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बता दें कि यह बौद्ध धर्मस्थल श्रीलंका के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने प्रमुख भिक्षु से लिया आशीर्वाद

2 of 5
पीएम मोदी ने मंदिर के प्रमुख भिक्षु से लिया आशीर्वाद - फोटो : PTI

कोलंबो से लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित अनुराधापुरा के महाबोधि मंदिर पहुंचने के साथ ही पीएम मोदी ने वहां के प्रमुख भिक्षु से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया। साथ ही उनसे अपने हाथों पर रक्षा सूत्र भी बंधवाया। 

 

विज्ञापन

पीएम मोदी के साथ श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके भी रहे मौजूद

3 of 5
पीएम मोदी के साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके भी रहे मौजूद - फोटो : PTI

पीएम मोदी के अनुराधापुरा यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके भी मौजूद थे। बता दें कि यह मंदिर न केवल बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए, बल्कि भारत और श्रीलंका के लिए आध्यात्मिक और सभ्यतागत दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है।

4 of 5
पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि - फोटो : PTI

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
साथ ही पीएम मोदी ने अपने इस यात्रा को लेकर सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति दिसानायके के साथ अनुराधापुरा में पवित्र जया श्री महाबोधि में प्रार्थना की। बौद्ध धर्म के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक पर होना एक विनम्र क्षण है। उन्होंने यह भी कहा कि यह शांति, ज्ञान और आध्यात्मिक निरंतरता का प्रतीक है। भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हमेशा हमारा मार्गदर्शन करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

महाबोधि मंदिर का भारत-श्रीलंका के सभ्यता संबंधों में विशेष महत्व समझिए

5 of 5
पीएम मोदी की ऐतिहासिक यात्रा - फोटो : PTI

भारत और श्रीलंका के संबंधों में इस मंदिर का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस मंदिर में एक पवित्र बोधि वृक्ष स्थित है, जो कि यह भारत से लाए गए पौधे से पनपा था। सम्राट अशोक की बेटी थेरी संघमित्रा ने इस पौधे को भारत से श्रीलंका लाकर यहां लगाया था। बोधि वृक्ष का महत्व इस बात से है कि यही वह स्थान है, जहां भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद ध्यान की अवस्था में ध्यान किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें