इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वहां की सरकार और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा जोरदार आगवानी की जा रही है। इजरायल सरकार ने पीएम मोदी के ठहरने का इंतजाम जेरूसलम के उस होटल में किया है, जिसे धरती की सबसे सुरक्षित जगह कहा जाता है। सुनने में ये बात थोड़ी हैरत वाली लगे लेकिन इजरायल ऐसी ही खूबियों का देश है। सुनकर शायद यकीन न हो लेकिन दिल्ली के क्षेत्रफल से सात गुना बड़े और आबादी में आधे इजरायल ने अपनी आजादी के बाद से अपना क्षेत्रफल दुगना कर लिया। चलिए कुछ ऐसी ही बातों से आपको रूबरू कराते हैं।
विज्ञापन
2 of 14
इजरायल दुनिया में सबसे ज्यादा प्रवासियों को पनाह देने वाला देश है। इजरायल की स्वतंत्रता से लेकर साल 2015 तक, करीब 3.2 मिलियन प्रवासी यहां आकर बसे।
विज्ञापन
3 of 14
इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद को दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसी माना जाता है, जिसका आजतक कोई भी मिशन फेल नहीं हुआ। इसे इजरायल की किलिंग मशीन भी कहा जाता है। दुनियाभर के 60 फीसदी ड्रोन इजरायल में ही बनते हैं। इजरायल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार निर्माता है।
4 of 14
आतंकवादी हमले के मामले में इजरायल का मूल मंत्र है कि कोई हमारे एक नागरिक को मारेगा तो हम उसके देश में घुसकर 1000 नागरिकों को मारेंगे।
विज्ञापन
5 of 14
israel
- फोटो : israel
इजरायल की सीमा की निगरानी हमारी तरह जवान नहीं करते बल्कि वहां सेंसर और लेजर टेक्नोलॉजी के जिम्मे ये काम है। वहीं मिश्र से लगती सीमा पर ये काम रोबोट करते हैं जिनमें लगे दो कैमरे सीमा पर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखते हैं।
विज्ञापन
6 of 14
स्टार्टअप का केंद्र है इजरायल, दुनिया के कई बड़े स्टार्टअप यहीं से शुरू हुए। अभी तक यहां से 3 हजार से ज्यादा स्टार्टअप शुरू हो चुके हैं, इसके अलावा सिलिकॉन वैली के बाद सूचना तकनीक का सबसे बडा हब भी इजरायल ही है। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और वारेन वफेट भी निवेश के लिए इजरायल की तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन
7 of 14
दो साल पहले हुई जनगणना के अनुसार इजरायल में घरों की संख्या 2,411,700 के करीब है, एक परिवार में औसतन 3.32 लोग रहते हैं जबकि 79 फीसदी घरों में कम से कम एक व्यक्ति नौकरी पर है। इजरायल के 81.3 फीसदी घरों में कंप्यूटर है जबकि 72.1 फीसदी लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं।
8 of 14
आजादी के समय इजरायल के पास संयुक्त राष्ट्र की ओर से दी गई कुल 5,500 स्कवायर मील जमीन थी जो अब बढ़कर 8000 मील हो गई है। येरूशलम को अपने देश में मिलाकर और कई पडोसी राष्ट्रों पर हमला कर इजरायल ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। इजरायल की कुल 20 फीसदी जमीन ही खेती लायक है उसके बावजूद भी वह अपनी आबादी के लिए 95 फीसदी खाद्यान्न खुद पैदा करता है।
9 of 14
इजरायल के पासपोर्ट में लिखा होता है कि ये पाकिस्तान को छोड़कर सभी देशों के लिए मान्य है। कुछ ऐसा ही पाकिस्तान के पासपोर्ट में इजरायल के लिए लिखा होता है। इजरायल को संग्राहलयों का देश भी कहा जाता है जहां 250 से ज्यादा संग्राहलय हैं।
10 of 14
इजरायल की सेना में पुरुष और महिलाओं की बराबर आबादी है। इजरायल में बिना लाइसेंस साइकिल चलाना मना है, शनिवार को यहां बाल नहीं कटा सकते। इजरायल में सुअर और रोट व्हीलर प्रजाति का कुत्ता नहीं पाल सकते। छुट्टी के दिन इजरायल में नाक साफ नहीं कर सकते, किसी की नाक पकड़ना भी मना है।
11 of 14
इजरायल में वाहन की इंश्योरेंस पॉलिसी में शनिवार का दिन मेंसन नहीं किया जाता, अगर शनिवार के दिन की भी पॉलिसी चाहिए तो उसके पैसे अलग से देने पडेंगे।
12 of 14
इजरायल में शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है, पूरे देश में मात्र 40 बुक स्टोर हैं, सारी किताब सरकार ही उपलब्ध कराती है। देश में कहीं भी कोई किताब छपती है तो इसकी एक कॉपी नेशनल लाइब्रेरी में जरूर मिलती है।
13 of 14
इजरायल का नेशनल बैंक ऐसे नोट छापता है जिसे दृष्टिहीन लोग भी पहचान सकते हैं।
एक बार अमेरिका ने आइंस्टीन को इजरायल का राष्ट्रपति बनाने का प्रस्ताव दिया था लेकिन आइंस्टीन अमेरिका नहीं छोड़ना चाहते थे इसलिए उन्होंने इंकार कर दिया। आइंस्टीन का ये भी कहना था कि वो राजनीति के लिए नहीं सिर्फ विज्ञान के लिए बने हैं।