प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिटेन पहुंचने पर लंदन में भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बिहू नृत्य, पारंपरिक ढोल और 'मोदी-मोदी' के नारों से शहर गूंज उठा। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक भारतीय संस्कृति की झलक दिखी। लोग हाथों में तिरंगा लिए मोदी का स्वागत करते नजर आए। भारतीय समुदाय के लोगों में एक अलग उत्साह देखने को मिला। कोई पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्सुक दिखा तो कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि पीएम मोदी के इस दौरे से भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे।