फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Bangkok Visit: पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने किया स्वागत, थाई रामायण देख हुए गदगद, देखें तस्वीरें

Thu, 03 Apr 2025 03:05 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड गए हैं। गुरुवार को बैंकॉक पहुंचने पर थाईलैंड के अधिकारियों और भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने थाई रामायण का प्रदर्शन देखें। आइए तस्वीरों में देखते हैं पीएम मोदी के बैंकॉक दौरे की झलकियां...। 
विज्ञापन
1 of 7
बैंकॉक में पीएम मोदी का स्वागत। - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड पहुंचे। वे यहां  छठवें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। बैंकॉक पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने सभी भारतीयों का अभिवादन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने थाई रामायण रामकियेन का प्रदर्शन देखा। थाई रामायण देख वह गदगद नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 7
बैंकॉक में पीएम मोदी। - फोटो : PTI
एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री मोदी बैंकॉक के होटल पहुंचे। इस दौरान भारतीय प्रवासियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा कि बैंकॉक में भारतीय समुदाय द्वारा गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए आभारी हूं।
विज्ञापन

3 of 7
बैंकॉक में पीएम मोदी। - फोटो : PTI
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि भारत और थाईलैंड के बीच एक गहरा सांस्कृतिक बंधन है जो हमारे लोगों के माध्यम से फलता-फूलता रहता है। यह देखकर खुशी हुई कि यह संबंध यहां इतनी मजबूती से परिलक्षित होता है।
 

4 of 7
रामकियेन का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के साथ पीएम मोदी। - फोटो : एक्स/@narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामायण के थाई संस्करण रामकियेन का प्रदर्शन देखा। उन्होंने कहा कि एक ऐसा सांस्कृतिक जुड़ाव जो किसी और से नहीं मिलता। थाई रामायण, रामकियेन का एक आकर्षक प्रदर्शन देखा। यह वास्तव में समृद्ध अनुभव था जिसने भारत और थाईलैंड के बीच साझा सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। रामायण वास्तव में एशिया के इतने सारे हिस्सों में दिलों और परंपराओं को जोड़ना जारी रखती है।
विज्ञापन

5 of 7
थाई रामायण का प्रदर्शन करते कलाकार। - फोटो : PTI
कार्यक्रम के दौरान थाईलैंड के छात्रों के एक समूह ने भरत नाट्यम और थाईलैंड के खोन के संलयन के जरिये रामकियेन का प्रदर्शन किया। रामायण का भारत और थाईलैंड दोनों में काफी महत्व है। थाई संस्करण में भगवान राम को फ्रा राम कहा गया है। दोनों में बलिदान, कर्तव्य, भक्ति, बुराई पर अच्छाई की जीत को दिखाया गया है। एक कलाकार ने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि हम प्रधानमंत्री और अतिथियों के सामने रामायण और रामकियेन का प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत। - फोटो : PTI
इससे पहले थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री सूर्या जुंगरुंगरेंगकिट ने हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत किया। थाईलैंड के विदेश मामलों के उपमंत्री लालिवन कर्णचनाचारी ने कहा कि पीएम मोदी का स्वागत करके हमें खुशी हो रही है। हमने प्रदर्शन के दौरान भारत और थाई संस्कृतियों का मिश्रण देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बैंकॉक पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : PTI
पीएम नरेंद्र मोदी ने बैंकॉक में वह थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा के साथ वार्ता की। वह वाट फो का दौरा करेंगे, जो थाईलैंड के शीर्ष छह मंदिरों में से एक है। यह जगह लेटे हुए बुद्ध की विशाल प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। बिम्सटेक सम्मेलन में थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार और भूटान के नेता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें