1817- इस साल पहली हैजा महामारी फैली थी जिससे रूस में 10 लाख लोगों की मौत हुई थी। यह महामारी ब्रिटिश सैनिकों में भी फैली थी जिसकी वजह से यह बीमारी स्पेन, अफ्रीका, इंडोनेशिया, चीन, जापान, इटली, जर्मनी और अमेरिका तक फैल गई। इसकी वजह से भारत में भी लाखों लोगों की जान गई थी। 1885 में इसका टीका बन गया था, हालांकि बीमारी खत्म नहीं हुई।