फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन होगा पाकिस्तान का नया सेना प्रमुख? ये चार हैं बड़े दावेदार

Tue, 22 Nov 2016 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पाक सेना प्रमुख
पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहिल शरीफ का कार्यकाल बढ़ाए जाने की अटकलें खत्म हो गई हैं। पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि शरीफ 29 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं और उन्होंने अलग-अलग आर्मी यूनिट में अपने विदाई समारोह में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। यानी पाकिस्तानी सेना को अब नया चीफ मिलने वाला है। अब बड़ा सवाल यह है कि पाक का नया आर्मी चीफ कौन होगा? देखिए, इन चार में से कोई एक हो सकता है....
विज्ञापन

2 of 5
कौन होगा अगला सेना प्रमुख?
लेफ्टिनेंट जनरल जुबैर हयात
जनरल जुबैर हयात 2013 में स्ट्रेटजिक प्लानिंग डिविजन (एसपीडी) के मुखिया बने थे। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल खालिद किदवई का स्थान लिया था जो पाकिस्तान में सबसे लंबे समय तक एसपीडी के मुखिया रहे। एसपीडी परमाणु हथियारों का नियंत्रण करती है। हालांकि जुबैर हयात 'गैर युद्धक' पृष्ठभूमि के हैं, आर्मी चीफ बनने की रेस में यह उनका नकरात्मक पक्ष हो सकता है। नवाज शरीफ के करीबी माने जाते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
कौन होगा अगला सेना प्रमुख?
लेफ्टिनेंट जनरल इशफाक नदीम अहमद
जनरल अहमद इस समय पूर्व शहर मुल्तान में कॉर्प्स कमांडर के तौर पर सेवारत हैं। वह डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) भी रह चुके हैं। एशफाक अहमद अगस्त 2017 में रिटायर होंगे। मौजूदा सेना प्रमुख की युद्ध नीतियों के पीछे इनकी अहम भूमिका मानी जाती है। 


 

4 of 5
कौन होगा अगला सेना प्रमुख?
लेफ्टिनेंट जनरल कुमर जावेद बाजवा
लेफ्टिनेंट जनरल कुमर जावेद बाजवा रावलपिंडी यूनिट के कमांडर रह चुके हैं। वह पाक सेना प्रमुख बनने की होड़ में प्रबल दावेदार हैं। बाजवा इंस्पेक्टर जनरल ट्रेनिंग ऐंड एवेल्यूएशन (GHQ) तौर पर पदस्थ हैं।  मौजूदा आर्मी चीफ राहील शरीफ भी इसी पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बाजवा भी अगस्त 2017 में रिटायर होंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन होगा अगला सेना प्रमुख?
लेफ्टिनेंट जनरल जावेद इकबाल रामादी
जनरल जावेद इकबाल अभी दक्षिणी बहवालपुर में कॉर्प्स कमांडर हैं। स्वात घाटी में वह कई अहम आर्मी ऑपरेशन को भी अंजाम दे चुके हैं।  इकबाल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें