फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कंडोम' से 'बकरे की बलि' तक, सालभर उड़ा पाक का मजाक

Thu, 29 Dec 2016 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बीते साल पडोसी मुल्क पाकिस्तान की खबरें सुर्खियां बनती रहीं तो खुद पाकिस्तान भी सुर्खियों में रहा। कभी चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को लेकर तो कभी पाकिस्तान में होने वाली समिट से कई देशों के नाम वापिस लेने को लेकर। लेकिन कुछ खबरें ऐसी भी रहीं जिनके कारण दुनियाभर में पाकिस्तान का मजाक उड़ा।सोशल मीडिया पर भी वो खूब वायरल हुईं। कभी कश्मीर के नाम पर तो भारत विरोध के नाम पर पाकिस्तान में लगतार ऐसी घटनाएं होती रहीं जिन्होंने पूरी दुनिया को पाकिस्तान का मजाक उड़ाने का मौका दे दिया। आइए डालते हैं कुछ ऐसी ही घटनाओं पर निगाह-
विज्ञापन

यूएन में राजदूत महिला लोधी ने पाक पीएम को लिखा 'एक्ट्रेस'

2 of 7
यूएन में राजदूत महिला लोधी ने पाक पीएम को लिखा 'एक्ट्रेस'

सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाषण से पहले पाकिस्तान को उस समय शर्मिदंगी का सामना करना पड़ गया जब यूएन में पाक राजदूत मलीहा लोधी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को ट्वीट में 'एक्‍ट्रेस' लिख दिया। लोधी ने पाक पीएम के संबोधन से पहले ट्वीटर पर लिखा, 'Entering the UN for the PM's Actress to the GA.' हालांकि ये गलती स्पेलिंग मिस्टेक के कारण हुई लेकिन जब तक मलीहा उसे सुधारती ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसको लेकर उनकी जमकर खिल्ली उड़ी।
विज्ञापन

कंडोम पर पाकिस्तानी ऐड का दुनियाभर में उड़ा मजाक

3 of 7
कंडोम पर पाकिस्तानी ऐड का दुनियाभर में उड़ा मजाक

यूं तो पाकिस्तानी फिल्मों और सीरियलों की क्रिएटिविटी की तारीफ हर जगह होती है लेकिन कई बार कुछ चीजें अलग कारणों से भी सुर्खियां बटोरने लगती हैं। ऐसे ही सुर्खियां बना कंडोम पर बना पाकिस्तानी ऐड। जिसमें मशहूर पाकिस्तानी मॉडल मथीरा की भूमिका और ऐड की विषय वस्तु को लेकर खूब मजाक उड़ाई गई। 
 

पाक न्यूज एंकर ने मोदी को बचकाने अंदाज में दी धमकी, लोगों ने उड़ाया मजाक

4 of 7
पाक न्यूज एंकर ने मोदी को बचकाने अंदाज में दी धमकी, लोगों ने उड़ाया मजाक

भारत पाक रिश्तों पर दोनों देशों के न्यूज चैनलों में गर्मागर्म बहस तो आपने खूब देखी होगी लेकिन इस दौड़ में पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल की एंकर इतना आगे निकल गई कि सीधे भारतीय प्रधानमंत्री को ही धमकी दे दी। कहा 'हम नहीं चाहते कि लोग किताबों में पढ़ें, एक था भारत, एक था मोदी'। एंकर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और लोगों ने इस पर जमकर चटखारे लिए। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन ने छठी क्लास के बच्चे की स्पीच चुराई

5 of 7
पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन ने छठी क्लास के बच्चे की स्पीच चुराई

पाकिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय को उस समय फजीहत का सामना करना पड़ा जब 11 साल के एक बच्चे ने राष्ट्रपति ममनून हुसैन पर अपनी स्पीच चुराने का आरोप लगा दिया। बच्चे का कहना है कि उसने यह स्पीच पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना की जयंती पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के लिये तैयार की थी। छठी कक्षा में पढ़ने वाले मुहम्मद सबील हैदर ने अपने पिता अब्बास नासिर के माध्यम से इस्लामाबाद हाईकोर्ट में बिना उसकी अनुमति के राष्ट्रपति भवन द्वारा उसकी तैयार किया हुआ भाषण चुराये जाने का मामला दायर कर दिया। 
विज्ञापन

प्लेन को बुरी नजर से बचाने के लिए जब दे दी बकरे की बलि

6 of 7
प्लेन को बुरी नजर से बचाने के लिए जब दे दी बकरे की बलि

मामला ज्यादा पुराना नहीं है जब इसी महीने के आखिर में पाकिस्तान में एक विमान को बुरी नजर से बचाने के लिए रनवे पर ही एक बकरे की बलि चढ़ाई गई। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने एटीआर-42 विमान के उड़ान भरने से पहले उसकी सुरक्षित लैंडिंग के लिए धार्मिक कारणों से बकरे की बलि चढ़ाई। इसको लेकर दुनियाभर में पाकिस्तान की खिल्ली उड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक का दावा ट्रंप ने पाक को कहा ‘अद्भुत देश’, ट्रंप टीम ने बताया झूठा

7 of 7
ट्रंप ने पाक को  कहा ‘अद्भुत देश’, ट्रंप टीम ने बताया झूठा

हाल ही में पाक अधिकारियों की एक और मुर्खता उन पर उस समय भारी पड़ गई जब उन्होंने अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देने के लिए किए गए फोन के बाद शेखी बघारनी शुरू कर दी। पाक अधिकारियों के अनुसार पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बातचीत के दौरान ट्रंप ने उनके देश को 'अद्धभुत देश' बताते हुए शरीफ को 'कमाल का इंसान' बताया। लेकिन कुछ दिन बाद ही अमेरिका में ट्रंप की ट्रांजिशन टीम ने इसे साधारण बातचीत बताकर उसकी पोल खोलकर रख दी, टीम ने ऐसी किसी संज्ञा देने से भी इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें