फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री इमरान खान, देखें किस तरह बदला उनका स्टाइल

Sat, 18 Aug 2018 05:00 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ के चीफ इमरान खान ने 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। भारत से नवजोत सिंह सिद्धू इमरान के शपथ समारोह में शामिल हुए। पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम और अभिनेता जावेद शेख समेत कई बड़ी हस्तियां भी इमरान के शपथ समारोह में शामिल हुईं।

चाहे क्रिकेट का स्टेडियम हो या फिर जलसा हर जगह इमरान खान अपने आकर्षक व्यक्तित्व के दम पर लोगों को खींच लाते हैं। यही वजह है कि उनके जैसा व्यक्ति हर बीतते साल के साथ अच्छा दिखने लगा।
विज्ञापन

2 of 11
2010 में एक पाकिस्तानी प्रोडक्शन हाउस ने इमरान खान के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाई, जिसका शीर्षक कप्तान "द मेकिंग ऑफ ए लीजेंड" था। इस फिल्म में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के साथ इमरान की कप्तानी और करियर दर्शाया गया है।
विज्ञापन

3 of 11
खान को इस तस्वीर में 1970 के रेट्रो अंदाज में देखा जा सकता है। डिस्को शर्ट, क्लासिक शेग हेयरकट में खूब जंच रहे हैं इमरान। यह तस्वीर आसानी से खान को आज के किसी भी प्रमुख फैशन पत्रिकाओं के कवर में ला सकती है।

4 of 11
जनवरी 2015 में, यह घोषणा की गई कि खान ने इस्लामाबाद में अपने निवास पर एक निजी निकाह समारोह में ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार रेहम खान से विवाह की है। हालांकि रेहम खान बाद में अपनी आत्मकथा में कहा कि वास्तव में उन्होंने अक्टूबर 2014 में शादी कर ली थी लेकिन घोषणा केवल जनवरी में हुई ।
विज्ञापन

5 of 11
1970 और 1980 के दशक में इमरान खान लंदन के एनाबेल्स और ट्रैम्प जैसे नाइट क्लबों की पार्टियों में निरंतर मशगूल होने के कारण, सोशलाइट के रूप में जाने गए। हालांकि वे दावा करते हैं कि उन्हें अंग्रेजी पबों से नफरत है और उन्होंने कभी शराब नहीं पी।
विज्ञापन

6 of 11
इमरान ने सुजाना कॉन्सटेनटाइन, लेडी लीजा कैम्पबेल जैसे नवोदित युवा कलाकारों और चित्रकार एम्मा सार्जेंट के साथ रोमांस के कारण लंदन गपशप कॉलमों में ख्याति बटोरी। उनकी इन पूर्व गर्लफ्रेंड में से एक और गॉर्डन व्हाइट, हल के सामंत व्हाइट की बेटी ब्रिटिश उत्तराधिकारिणी सीता व्हाइट, कथित रूप से उनकी नाजायज बेटी की मां बनीं। 
विज्ञापन

7 of 11
एक क्रिकेटर के रूप में अपने पेशेवर कॅरियर के अंत के कुछ साल बाद इमारान ने यह स्वीकार करते हुए चुनावी राजनीति में प्रवेश किया कि उन्होंने इससे पहले चुनाव में कभी वोट नहीं डाला। 

8 of 11
1982 में अपने कॅरियर की ऊंचाई पर तीस वर्षीय खान ने जावेद मियांदाद के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाली। इस नई भूमिका को याद करते हुए और उसकी शुरूआती परेशानियों की चर्चा करते हुए उन्होंने बाद में कहा, "जब मैं क्रिकेट टीम का कप्तान बना था, तो मैं इतना शर्मीला था कि सीधे टीम से बात नहीं कर सकता था। मुझे प्रबंधक से कहना पड़ता था, सुनिए क्या आप उनसे बात कर सकते हैं, यह एक बात मैं उनसे व्यक्त करना चाहता हूं।

9 of 11
1992 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, चार वर्षों तक इमरान ने अपने प्रयासों को केवल सामाजिक कार्य पर केंद्रित किया। 1991 तक वे अपनी मां शौकत खानम के नाम पर 'शौकत खानम मेमोरियल ट्रस्ट' की स्थापना कर चुके थे। ट्रस्ट के प्रथम प्रयास के रूप में खान ने पाकिस्तान के पहले और एकमात्र कैंसर अस्पताल की स्थापना की, जिसका निर्माण खान द्वारा दुनिया भर से जुटाए गए 25 मीलियन से अधिक के दान और फंड के प्रयोग से किया गया।

10 of 11
दुनिया के किसी भी देश में किसी क्रिकेटर के पीएम बनने का रिकॉर्ड बनाने वाले इमरान ने क्रिकेट की पिच से लेकर सियासी पिच तक कई उतार-चढ़ाव देखे। उन्होंने हार से निराश होकर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद वापसी की और पाकिस्तान को वर्ल्ड कप दिलाया, तो जेल जाने के बाद सियासत में जोरदार वापसी कर नवाज शरीफ पर ऐसा हमला किया कि उन्हें पीएम की कुर्सी ही नहीं गंवानी पड़ी, बल्कि भ्रष्टाचार के आरोप में वह और उनकी बेटी मरियम इस समय जेल में हैं। इमरान की मुहिम के चलते अब पाकिस्तान में शरीफ और भुट्टो परिवार के बाद नियाजी परिवार की सियासत का दौर आ गया है।
विज्ञापन

11 of 11
सियासी पिच पर दो दशक से ज्यादा संघर्ष करने के बाद पाकिस्तान के भावी पीएम इमरान खान ने नवाज शरीफ को अपनी रिवर्स स्विंग से क्लीन बोल्ड कर ही दिया। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने बहुमत से कुछ कम सीटें जीतीं हैं, जिसकी भरपाई निर्दलीय उम्मीदवारों के जरिये कर ली जाएगी। जादुई आंकड़ों के साथ इमरान नये पाकिस्तान के नये कप्तान बन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें