पाकिस्तान का नाम आते ही हम भारतीयों लोगों के जेहन में आतंकवाद की तस्वीर उभर आती है। लेकिन पाकिस्तान में कई ऐसी जगह हैं जो धरती पर बसी किसी जन्नत से कम नहीं है। आज हम आपके लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बसे स्वर्ग की तस्वीरें लेकर आए हैं। वैसे तो कहा जाता है कि बिना मरे जन्नत देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन खैबर पख्तूनख्वा का यह इलाका आपको जिंदा रहते स्वर्ग का एहसास देगी। आइए आपको दिखाते हैं खैबर में बसी महोंदर झील की तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : dawn
खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान का एक प्रांत है जो अफगानिस्तान की सीमा पर बसा हुआ है। यहां की भाषा पश्तो है और आबादी लगभग 2 करोड़ है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : dawn
हरे भरे पेड़ और बर्फ के बीच बसा यह झील खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी हिस्से में कलाम वैली के पास है।
4 of 5
- फोटो : dawn
पख्तूनख्वा की महोंदर झील अपने जमा देने वाले ठंडे पानी और ट्राउट मछली के लिए जानी जाती है। यह कलाम वैली से 40 किमी ऊपर उशु वैली में बसी हुई है।
झील 2 किमी के क्षेत्र में फैली हुई है। यह पूरे इलाके को सांप की तरह घेरे है। इलाके में लोगों के ठहरने के लिए कोई होटल नहीं है। लोगों को ठहराने के लिए यहां टेंट लगाए जाते हैं। यहां आप घुड़सवारी का लुत्फ भी उठा सकते हैं।