पाकिस्तान में एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट भोजन परोसने के लिए रोबोट ‘महिला वेटर’ का इस्तेमाल करने वाला देश का पहला होटल बन गया है। स्थानीय मीडिया में रोबोट के भोजन परोसने की खबरों के बाद पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर में पिज्जा.कॉम में ग्राहकों की भारी भीड़ जुटने लगी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के रेस्टोरेंट में महिला रोबोट परोस रही खाना
2 of 5
पाकिस्तानी रेस्टोरेंट में महिला रोबोट
पाकिस्तानी अखबार डॉन की एक खबर के मुताबिक पिज्जा रेस्त्रां के मालिक के बेटे ने इस रोबोट को बनाया है जिसने इस्लामाबाद में राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के रेस्टोरेंट में महिला रोबोट परोस रही खाना
3 of 5
पाकिस्तानी रेस्टोरेंट में महिला रोबोट
रेस्टोरेंट के मालिक सैयद अजीज अहमद ने कहा, ‘जैसे ही रोबोट वाली महिला वेटर की खबरें फैली तो दुकान के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें लग गई जो यहां भोजन करना चाहते हैं।’
पाकिस्तान के रेस्टोरेंट में महिला रोबोट परोस रही खाना
4 of 5
पाकिस्तानी रेस्टोरेंट में महिला रोबोट
अजीज ने कहा कि यह रोबोट ग्राहक की मेज तक जा सकती है, ग्राहकों का अभिवादन कर सकती है और भोजन परोसकर वापस काउंटर तक आने में सक्षम है। रोबोट का वजन 25 किलोग्राम है और वह पांच किलोग्राम वजन तक का भोजन उठा सकती है।
पाकिस्तान के रेस्टोरेंट में महिला रोबोट परोस रही खाना
5 of 5
पाकिस्तानी रेस्टोरेंट में महिला रोबोट
उन्होंने कहा कि उनके बेटे सैयद ओसामा अजीज ने व्यापार को बढ़ाने के लिए रोबोटिक महिला वेटर का अनूठा विचार दिया। उन्होंने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में ना केवल मुल्तान से बल्कि आसपास के जिलों से लोग आ रहे हैं।