भारत में अभी नए साल के लिए थोड़ा इंतजार है। 2020 के स्वागत के लिए हमें अभी रात 12 बजने का इंतजार करना होगा। मगर कई देशों ने आतिशबाजी और रंगारंग कार्यक्रम के साथ नववर्ष का स्वागत कर दिया है। सामोआ, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया जैसे देशों ने पहले ही नए दशक में कदम रख लिया है। हालांकि हमें अभी रात 12 बजे तक का इंतजार करना होगा। इन देशों में घड़ियों में जैसे ही रात के 12 बजे, रंगबिरंगी आतिशबाजी से पूरा आसमान रंगों से नहा गया और लोग खुशी से झूम उठे।