फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल में फलस्तीनी आतंकियों ने दागी मिसाइलें, वीडियो आया सामने

Wed, 13 Nov 2019 11:51 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, तेल अबीव
विज्ञापन
1 of 6
इस्राइल ने जारी किया वीडियो - फोटो : @IDF
इस्राइल के एक व्यस्त हाईवे पर फलस्तीन आतंकी संगठन हमास ने रॉकेट से हमला किया। इस हमले की चपेट में आने से एक कार बाल-बाल बच गई। हालांकि मलबे के कारण हाईवे पर वाहनों का संचालन रोकना पड़ा।

विज्ञापन

2 of 6
इस्राइली एयर फोर्स - फोटो : सोशल मीडिया
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस्राइल की सेना ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
इस्राइल
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि इस्लामिक जिहाद ने दुनिया भर के हजारों नागरिकों को मार दिया है और आज वे एक बार फिर रॉकेट से इस्राइली नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। आज सुबह भीड़भाड़ के दौरान एक इस्राइली राजमार्ग से कुछ इस तरह रॉकेट टकराया।

4 of 6
इजरायली सेना - फोटो : रॉयटर्स
इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राइल ने वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में स्थित आतंकी ठिकानों पर भीषण बमबारी की। इस हमले में हमास का एक बड़ा कमांडर मारा गया। इस्राइल ने बताया कि यह कमांडर कई नागरिकों और सैनिकों की हत्या संबंधी मामलों में शामिल था। 
विज्ञापन

5 of 6
israel
इस्राइली सेना ने बताया कि इस्लामिक जिहाद गाजा में एक आतंकी समूह है। इसका घोषित लक्ष्य इजरायल को नुकसान पहुंचाना है। आज उन्होंने इजरायल में दर्जनों रॉकेट दागे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Israel-Syria
इस्राइली सेना ने कहा कि हमने और अधिक रॉकेटों को फायर करने के लिए तैयार दो इस्लामिक जिहादियों को देखा। इससे पहले कि वे हमें निशाना बना सकें, हमने उन्हें निशाना बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें