फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में इस्राइली वायुसेना, रॉकेट के जवाब में गाजा में बरसाए सैकड़ों बम

Fri, 15 Nov 2019 03:18 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, गाजा सिटी
विज्ञापन
1 of 10
Israeli Air Force - फोटो : Social Media
इस्राइल में गाजा पट्टी से आज भी कई रॉकेट दागे गए। इन रॉकेटों में से अधिकतर को मिसाइल रक्षा प्रणाली आयरन डोम ने हवा में ही नष्ट कर दिया जबकि कुछ जमीन पर भी आकर गिरे।
विज्ञापन

2 of 10
इस्राइली आयरन डोम (मिसाइल रक्षा प्रणाली) - फोटो : Social Media
ताजा हुए हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राइली वायुसेना ने गाजा पट्टी के कई इलाकों में हवाई हमले किए। बताया जा रहा है कि इन हमलों में बड़ी संख्या में संदिग्ध आतंकी मारे गए हैं।
विज्ञापन

3 of 10
उड़ान भरता इस्राइली वायुसेना का विमान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि गाजा से संचालित इस्लामिक जिहाद समूह ने दो दिन की भीषण लड़ाई के बाद गुरुवार को संघर्ष विराम की घोषणा की थी। इसके बाद भी इस्राइली सीमा में कई रॉकेट दागे गए जिसकी जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है।

4 of 10
इस्राइल की आयरन डोम - फोटो : सोशल मीडिया
इस्लामिक जिहाद के प्रवक्ता मुसब अल बरीम ने बताया कि मिस्त्र की मध्यस्थता से गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे संघर्ष विराम प्रभावी हुआ। बरीम के ऐलान के कुछ घंटे बाद ही रॉकेट गाजा से दागे गए।
विज्ञापन

5 of 10
इस्राइल की सेना गश्त करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन रॉकेट को जानबूझकर दागा गया या टाइमर की वजह से ये स्वत: ही प्रक्षेपित हुए। इन रॉकेट हमलों पर इस्राइल ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
विज्ञापन

6 of 10
गाजा से दागे गए रॉकेट को गिराने के लिए इस्राइल का आयरन डोम सक्रिय - फोटो : सोशल मीडिया
इस्लामिक जिहाद से जुड़े सूत्रों ने कहा कि संभवत: सभी सदस्यों के बीच संघर्ष विराम की सूचना नहीं पहुंचने की वजह से यह घटना हुई।
विज्ञापन

7 of 10
एक्शन में इस्राइली सेना - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इजरायली सेना ने ट्वीट किया कि वह गाजा के आसपास के इलाकों को छोड़कर बाकी स्थानों से पाबंदियों को हटा रही है।

8 of 10
इस्राइली वायुसेना का गाजा में हमला - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले इस्राइल और फलस्तीन प्रशासित गाजा के इस्लामिक जिहादी समूहों के बीच हुई भीषण लड़ाई में 34 फलस्तीनी मारे गए जबकि कई इजरायली इलाके लगभग ठप हो गए थे।

9 of 10
Israeli Air Force - फोटो : सोशल मीडिया
इस्राइल के विदेश मंत्री ने कहा कि आतंकवादियों को चुनचुन कर मारने का काम जारी रहेगा। वहीं सेना ने अपने आतंकरोधी अभियान को और तेज कर दिया है।
विज्ञापन

10 of 10
इस्राइल ने जारी किया वीडियो - फोटो : @IDF
उल्लेखनीय है कि इस्राइल और गाजा पट्टी स्थित चरमपंथी समूहों के बीच मंगलवार को संघर्ष उस समय शुरू हुआ जब इजरायली सेना ने ईरान समर्थित चरमपंथी संगठन के वरिष्ठ कमांडर बाहा अबू अल अट्टा को मार गिराया था। माना जा रहा था कि इजरायल पर होने वाले रॉकेट हमले में उसका हाथ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें