इस्राइल ईरान तनाव
- फोटो : PTI
इस्राइल के ईरान पर किए गए ताजा हमलों की वजह क्या है?
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि इस अभियान को शुरू करने का मकसद ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों से पैदा हो रहे खतरे को खत्म करना है। शुक्रवार को ईरान के खिलाफ शुरू हुए इस अभियान का नाम ऑपरेशन राइजिंग लायन रखा गया है। नेतन्याहू ने कहा कि इस ऑपरेशन का मकसद इस्राइल के अस्तित्व के लिए ईरानी खतरे को कम करना है। नेतन्याहू ने कहा कि यह ऑपरेशन तब तक चलेगा, जब तक की खतरा पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता।
किस खतरे की बात कर रहे हैं नेतन्याहू?
नेतन्याहू ने ईरान पर आरोप लगाया कि वह वैश्विक चेतावनियों को नजरअंदाज करके अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है। नेतन्याहू ने कई परमाणु बम बनाने में सक्षम ईरान के यूरेनियम भंडार की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, 'ईरान के पास नौ परमाणु बम बनाने जितना उच्च संवर्धित यूरेनियम भंडार है।' नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि ईरान कुछ ही महीनों में परमाणु हथियार विकसित कर सकता है।