हॉट योगा सिखाने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर बिक्रम चौधरी ने अमेरिका छोड़ दिया है। खबर है कि बिक्रम चौधरी ने अमेरिका में मुख्यालय बंद करके लोनावाला में योगा सिखाने की तैयारी कर ली। एंबी वैली में उनका एक रिसॉर्ट है और अब वह यहीं पर हॉट योगा सिखाएंगे। बलात्कार और यौनशोषण के मामलों से परेशान बिक्रम चौधरी ने अमेरिका में काफी बदनामी के बाद यह कदम उठाया है। एक समय था जब बिक्रम चौधरी की क्लासेज में हजारों लो आया करते थे, लेकिन अब इनी संख्या सिर्फ 50 तक सीमित हो गई थी। हॉट योग गुरु बिक्रम चौधरी पर 6 महिलाएं बलात्कार और यौनशोषण के आरोप लगा चुकी हैं।
विज्ञापन
यौनशोषण के केसों में फंसे ब्रिकम चौधरी ने छोड़ा अमेरिका, लोनावाला सिखाएंगे हॉट योगा
2 of 10
- फोटो : bikramyoga.com
बिक्रम चौधरी के अमेरिका छोड़ने की खबर मिड-डे ने मीनाक्षी जाफा बॉडन नाम की महिला के हवाले से दी है। मीनाक्षी वही महिला है, जिसने बिक्रम चौधरी पर यौनशोषण के आरोप लगाए थे और बाद में केस भी जीता था।
विज्ञापन
यौनशोषण के केसों में फंसे ब्रिकम चौधरी ने छोड़ा अमेरिका, लोनावाला सिखाएंगे हॉट योगा
3 of 10
- फोटो : bikramyoga.com
69 वर्षीय बिक्रम चौधरी 'बिक्रम योगा' के संस्थापक हैं। वह पूरी दुनिया में हॉट योग गुरु के नाम से मशहूर हैं। बिक्रम अपने फॉलोअर्स को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग सिखाते हैं। इसे वह 'हॉट योग' का नाम देते हैं। दुनिया के 220 देशों में उनके योगा स्कूल हैं।
यौनशोषण के केसों में फंसे ब्रिकम चौधरी ने छोड़ा अमेरिका, लोनावाला सिखाएंगे हॉट योगा
4 of 10
Bikram Choudhury
- फोटो : bikramyoga.com
दिसंबर 2015 में बिक्रम चौधरी की पत्नी राजश्री चौधरी ने तलाक की अर्जी दी थी। राजश्री ने लॉस एंजिल्स, बेवर्ली हिल्स और होनोलुलु समेत बाकी जगहों पर प्रॉपर्टी में हिस्सा भी मांगा है। बिक्रम और राजश्री की एक बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
यौनशोषण के केसों में फंसे ब्रिकम चौधरी ने छोड़ा अमेरिका, लोनावाला सिखाएंगे हॉट योगा
5 of 10
- फोटो : bikramyoga.com
बिक्रम चौधरी के फॉलोअर्स में मडोना, डेमी मूर, बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन और जॉर्ज क्लूनी जैसी कई हॉलीवुड, खेल और पॉलिटिक्स की दुनिया के हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज शामिल हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, बिक्रम एक ट्रेनिंग सेशन का 10 हजार डॉलर लेते हैं। 20 हजार डॉलर में पर्सनल ट्रेनिंग देते हैं।
विज्ञापन
यौनशोषण के केसों में फंसे ब्रिकम चौधरी ने छोड़ा अमेरिका, लोनावाला सिखाएंगे हॉट योगा
6 of 10
- फोटो : bikramyoga.com
बिक्रम चौधरी जनवरी 2016 में ही अपनी वकील मीनाक्षी से केस हारे हैं। मीनाक्षी ने बिक्रम पर यौन शोषण और गलत तरीके से नौकरी से निकालने का आरोप लगाया था। इस केस में मुंबई की मनदीप कौर ने भी बिक्रम के खिलाफ गवाही दी थी। कोर्ट के आदेश पर बिक्रम चौधरी ने मीनाक्षी को 6 करोड़ 27 लाख रुपए का हर्जाना दिया था।
विज्ञापन
यौनशोषण के केसों में फंसे ब्रिकम चौधरी ने छोड़ा अमेरिका, लोनावाला सिखाएंगे हॉट योगा
7 of 10
- फोटो : bikramyoga.com
बिक्रम चौधरी का जन्म 1946 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने 3 साल की उम्र में योगा क्लास लेना शुरू किया और किशोर अवस्था में लगातार तीन साल तक नेशनल इंडिया योगा चैंपियनशिप जीती। बिक्रम ने 26 अलग पोजिशन के साथ एक पोस्टर भी जारी किया, जिसमें उन्होंने दावा किया इन योग क्रियाओं से लाइलाज रोग भी दूर हो सकते हैं।
यौनशोषण के केसों में फंसे ब्रिकम चौधरी ने छोड़ा अमेरिका, लोनावाला सिखाएंगे हॉट योगा
8 of 10
- फोटो : bikramyoga.com
बिक्रम चौधरी को वेट लिफ्टिंग का भी शौक था। इसी दौरान एक हादसा हुआ और 20 साल की उम्र में बिक्रम चौधरी के घुटने में चोट लगी। उन्होंने इलाज के लिए कई यूरोपीय देशों के अस्पताल में चेकअप कराया, लेकिन सभी ने कहा कि अब वो कभी ठीक से चल नहीं पाएंगे। इसके बाद बिक्रम चौधरी अपने गुरु बिष्णु घोष के पास आ गए और उनकी मदद से उन्होंने सिर्फ 6 महीने में अपनी चोट कर ली।
यौनशोषण के केसों में फंसे ब्रिकम चौधरी ने छोड़ा अमेरिका, लोनावाला सिखाएंगे हॉट योगा
9 of 10
- फोटो : bikramyoga.com
बिक्रम चौधरी को उनके गुरु बिष्णु घोष ने भारत में योगा सेंटर चलाने का ऑफर दिया, लेकिन बिक्रम ने अमेरिका जाना ठीक समझा। अमेरिका पहुंचने के बाद बिक्रम ने कैलिफोर्निया और हवाई में योग स्टूडियोज की शुरुआत की और देखते ही देखते पूरे विश्व में उनका साम्राज्य बढ़ता चला गया। बिक्रम ने राजश्री चौधरी से विवाह किया, जो कि यूनाइटेड स्टेट्स योगा फेडरेशन की संस्थापक हैं।
यौनशोषण के केसों में फंसे ब्रिकम चौधरी ने छोड़ा अमेरिका, लोनावाला सिखाएंगे हॉट योगा
10 of 10
- फोटो : bikramyoga.com
बिक्रम चौधरी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन, रोनाल्ड रीगन और बिल क्लिंटन तक को योग सिखाया है। इनके अलावा मशहूर पॉप स्टार मडोना, फुटबॉलर डेविड बेकहम, पॉप स्टार जॉर्ज क्लूनी, हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन और पॉप स्टार लेडी गागा को भी योग की क्लास दी हैं।