सऊदी अरब की महिलाओं का जिक्र अगर शुरू होता है तो लोगों की आंखों के आगे खुद ही बुर्का, हिजाब, पर्दे में ढंकी हुई लड़की की तस्वीर सामने आ जाती है। लेकिन वहां की एक ऐसी राजकुमारी भी है जिन्होंने इस सोच को बदलने की हरसंभव कोशिश की और आगे भी कर रही हैं-
विज्ञापन
2 of 6
अमेराह अल-तवेली
यहां हम बात कर रहे हैं अमेराह अल-तवेली की, जिन्होंने 6 नवंबर 2017 को अपना 34वां जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
3 of 6
अमेराह अल-तवेली
अमेराह अल-तवेली को 2016 में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था क्योंकि उन्होंने बिना हिजाब पहने हुई अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
4 of 6
Ameerah al-Taweel अमेराह अल-तवेली
अमेराह अल-तवेली ने 2008 में सऊदी के राजकुमार अलवालिद बिन तलल से शादी की थी। अलवालिद बिन तलल उनसे 32 साल बड़े थे। हालांकि, शादी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों 2013 में अलग हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
Ameerah al-Taweel अमेराह अल-तवेली
अमेराह अल-तवेली महिलाओं के अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाती हैं। वह हिजाब में कम ही दिखती हैं और ज्यादा कार्यक्रमों में गाउन और ड्रेस पहनकर जाती हैं।
उन्होंने Tasamy नाम का एक संगठन बनाया हुआ है जो महिलाओं के अधिकारों की बात करता है। उन्होंने मीडिया को बताया था कि जब उन्होंने सुना की पूरे सऊदी में कुल 800 एनजीओ हैं तो उन्होंने एनजीओ खोलने का मन बनाया। अमेराह अल-तवेली मानती हैं कि महिलाओं पर घर पर रहने के लिए दवाब नहीं बनाना चाहिए।