फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया: दाढ़ी कटाकर आईएस से आजादी का जश्न

Sat, 13 Aug 2016 08:34 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : Reuters
सीरिया के उत्तरी शहर मनबिज के लोग चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट से आजादी का जश्न मना रहे हैं। बीते दो साल से वो दाढ़ी कटाने और धूम्रपान जैसे बुनियादी अधिकारों से भी वंचित थे। शहर की सड़कों पर निकलकर वो अब इन अधिकारों का इस्तेमाल कर जश्न मना रहे हैं। मनबिज तुर्की की सीमा के पास है।
विज्ञापन

सीरिया: दाढ़ी कटाकर आईएस से आजादी का जश्न

2 of 4
- फोटो : Reuters
अमरीका के समर्थन वाले कुर्द और अरब लड़ाकों ने 73 दिन के संघर्ष के बाद कथित इस्लामिक स्टेट को मनबिज से बाहर किया। कथित इस्लामिक स्टेट ने करीब दो हजार आम लोगों को अपनी ढाल बनाया हुआ था। उन्हें भी आजाद करा लिया गया है।
विज्ञापन

सीरिया: दाढ़ी कटाकर आईएस से आजादी का जश्न

3 of 4
- फोटो : Reuters
एक स्थानीय व्यक्ति ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को उस जगह की जानकारी दी जहां लोगों का सिर कलम किया जाता था। रायटर्स के मुताबिक एक स्थानीय महिला ने कहा, 'मैं खुश हूं। ये एक ख्वाब की तरह है। मुझे इस पर भरोसा नहीं हो रहा है। जो चीजें मैंने देखी हैं, वो किसी और ने नहीं देखी।'
विज्ञापन

सीरिया: दाढ़ी कटाकर आईएस से आजादी का जश्न

4 of 4
- फोटो : Reuters
एक अन्य महिला ने उन्हें आजाद कराने वाले लड़ाकों का शुक्रिया अदा किया। कुछ महिलाओं ने अपना हिजाब जलाकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें