फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोसुल की बर्बादी के ढेर पर जश्न मनाता इराक, तस्वीरें जो नम कर देंगी आंखें

Tue, 11 Jul 2017 11:20 AM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
1 of 17
नौ महीनों की लंबी लड़ाई के बाद इराक के एेतिहासिक शहर मोसुल को इराकी आर्मी ने आतंकी संगठन आईएस के कब्जे से छीन लिया। आईएस पर सबसे बड़ी जीत के बाद पूरे इराक में जश्न का माहौल है हर तरफ से खुशी मनाते लोगों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। लेकिन जश्न की तस्वीरों के बीच बर्बाद हुए मोसुल की तस्वीरें भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। आईएस को मात देने के बाद जब इराकी सेना और अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया को शहर में प्रवेश मिला तो हर तरफ बर्बादी का ही मंजर दिखा। जंग ने इस शहर और लोगों के शरीर पर ऐसे जख्म दिए हैं जिनको भरने में कई दशक लग जाएंगे। आइए, आपको भी रूबरू कराते हैं कुछ ऐसी ही तस्वीरों से जिन्हें देखकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 17
- फोटो : AFP
बता दें कि इस्लामिक स्टेट ने तीन साल से मोसुल पर कब्जा कर रखा था। इराकी सेना ने शहर को आतंकियों के कब्जे से आजाद कराने के लिए नौ महीने से भीषण लड़ाई छेड़ रखी थी।
विज्ञापन

3 of 17
- फोटो : AFP
रविवार को हुई इराक के प्रधानमंत्री ने मोसुल में जीत की घोषणा की। हालांकि मोसुल में लड़ाई पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। शहर में गोलियों और हवाई हमलों की आवाज उस समय भी सुनी गई जब प्रधानमंत्री के कार्यालय से मोसुल की आजादी का एेलान किया जा रहा था। 

4 of 17
- फोटो : AFP
मोसुल पर फिर से इराकी फौज का कब्जा होना कई मायने में अहम है। 2014 से ही इराक में आईएस ने खूंरेजी मचा रखी थी। 
विज्ञापन

5 of 17
- फोटो : AFP
नौ महीने चली लंबी लड़ाई के बाद इराकी सेना मोसुल में दाखिल हुई तो हर तरफ सिर्फ बर्बादी के ही निशान दिखाई दिए। तस्वीर में इराकी सैनिकों के कंधे पर जो बेल्ट लगी हैं उनका इस्तेमाल आईएस के आतंकी सुसाइड अटैक के लिए करते थे।
विज्ञापन

6 of 17
- फोटो : AFP
मोसुल में बर्बादी इस तरह हुई है कि उसे आबाद करने में सालों लग जाएं, लेकिन पुरानी रंगत शायद ही कभी लौट पाए। जंग में अपनों को खोने के बाद बेबसी से बिलखती एक महिला।
विज्ञापन

7 of 17
- फोटो : AFP
यह तस्वीर शहर के एक घने इलाके की है जहां पूरी बस्ती तबाह हो चुकी है। जंग में ही क्षतिग्रस्त हुए एक मकान से सुरक्षाकर्मियों के आश्वासन के बाद बच्चों के साथ बाहर निकलती महिला। 

8 of 17
MOSUL - फोटो : AFP
मोसुल में आईएस के आतंकियों ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है मस्जिदों और धार्मिक स्‍थलों को। ऐसी ही एक मस्जिद के पास से गुजरते लोग।

9 of 17
- फोटो : AFP
आसमान से ली गई इस तस्वीर से आप शहर में हुई बर्बादी का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।

10 of 17
- फोटो : AFP
जंग खत्म होने के बाद मलबे के ढेर को हटाती मशीन।

11 of 17
- फोटो : AFP
युद्ध से पहले मोसुल इराक का काफी संपन्न शहर माना जाता था, लंबी लंबी गाड़ियां शहर की सड़कों की शान बढ़ाया करती थीं लेकिन आज वही कबाड़ के ढेर में तब्दील हो गई हैं।

12 of 17
MOSUL - फोटो : AFP
ये तस्वीर युद्ध के दौरान की ही है, जब इराकी सेना की गोलाबारी के बाद एक पूरा इलाका तबाह हो गया। 

13 of 17
- फोटो : AFP
ये तस्वीर शायद जंग का सबसे भयावह चेहरा है, जहां अपनों को खोने के गम में एक महिला बदहवास हो गई।

14 of 17
- फोटो : AFP
मोसुल में युद्ध बेशक खत्म हो गया है, लेकिन कई जगहों से धुंआ उठता अब भी देखा जा सकता है।

15 of 17
- फोटो : AFP
ये तस्वीर जंग खत्म होने से कुछ दिन पहले की ही है, जिसमें एक बिल्डिंग की छत से एक इराकी सैनिक आईएस के आंतकियों पर हमला कर रहा है।

16 of 17
- फोटो : AFP
जंग में घायल हुए एक बालक को इराकी सैनिकों ने इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन

17 of 17
- फोटो : AFP
यह तस्वीर कभी मोसुल के सबसे भीड़ भरे इलाके की है जहां हर समय चहल पहल और रंगीनियत रहा करती थी, लेकिन आज यहां शायद ही ढूंढे से भी कोई इंसान दिखाई दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें