फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या लड़कियां खुद से ज्यादा दूसरों को मानती हैं सुंदर? हैरान कर देने वाला रिसर्च आया सामने

Sat, 15 Dec 2018 12:23 PM IST
सोनू शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Girls - फोटो : Pixabay
क्या लड़कियां खुद से ज्यादा दूसरों को आकर्षक यानी सुंदर मानती हैं? इस सवाल का जवाब ढूंढ निकाला है कनाडा की यॉर्क यूनिवर्सिटी की एक शोध टीम ने। शोध में खुलासा किया गया है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली किसी भी तस्वीर पर लड़कियों का लाइक और कमेंट करना इस बात पर निर्भर करता है कि वह खुद के बारे में कैसा महसूस करती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
facebook - फोटो : Social media
यह शोध बॉडी ईमेज नामक पत्रिका में प्रकाशित की गई है। 18 से 27 साल की लड़कियों को केंद्र में रखकर यह शोध किया गया है। शोध में बताया गया है कि इस उम्र की लड़कियां उनकी तस्वीरों को ज्यादा लाइक और कमेंट करती हैं, जिन्हें वह खुद से ज्यादा आकर्षक मानती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Girls - फोटो : Pixabay
यॉर्क यूनिवर्सिटी की एसोसिएट प्रोफेसर जेनिफर मिल्स का कहना है कि यह शोध इस बात को दर्शाता है कि वयस्क युवा लड़कियां अपनी सुंदरता को लेकर ज्यादा असंतुष्ट महसूस करती हैं। 

4 of 5
facebook plan - फोटो : datareign
इसके अलावा कुछ अन्य शोधकर्ताओं ने इसी से संबंधित एक और भी शोध किया है। इसमें सोशल मीडिया पर प्रतिभागियों की गतिविधियों पर 4 महीने तक नजर रखी गई, जिसमें ये खुलासा हुआ कि जिन्होंने सोशल मीडिया का बहुत अधिक इस्तेमाल किया और सेल्फी पोस्ट की, उनके अंदर आत्मसंतोष की भावना में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। यह शोध ब्रिटेन स्थित स्वांजी यूनिवर्सिटी और इटली की मिलान यूनिवर्सिटी ने संयुक्त रूप से किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
twitter blue badge
इस दौरान शोधकर्ताओं ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और स्नैपचेट जैसी सोशल मीडिया साइट्स पर प्रतिभागियों की गतिविधियों पर नजर रखी। इस शोध में यह भी खुलासा किया गया है कि जो लोग ट्विटर जैसी माइक्रोब्लॉगिंग साइट का अपने विचार या शब्दों को पोस्ट करने के लिए अधिक प्रयोग करते हैं, उनके अंदर आत्मसंतोष की भावना दिखाई नहीं दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें