फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक के आगे बेबस है फ्रांस, डेढ़ साल में 234 की मौत और 474 घायल

Fri, 15 Jul 2016 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
- फोटो : Reuters
जो तस्वीर आप देख रहे हैं वो बृहस्पतिवार को हुए फ्रांस के नीस हमले की है। भले तस्वीर ताजी हो लेकिन डेढ़ साल में ऐसा लगने लगा है कि यही फ्रांस की नीयत बन चुका है। बीते दो साल में फ्रांस लगातार आतंकी हमलों का शिकार हो रहा है। उसके लिए बीते साल 2015 का न तो शुरू अच्छा साबित हुआ न आखिर। 2015 के जनवरी में शार्ली एब्दों से शुरू हुआ आतंक का सफर अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आईए आपको बताते हैं कि साल 2015 से अब चक कितनी बार आंतकी हमलों का शिकार हुआ है फ्रांस और कहां क्या नुकसान हुआ?
Trending Videos
विज्ञापन

नहीं रुक रहा फ्रांस में आतंकी हमलों का सिलसिला, 234 की गई जान और 474 हुए घायल

2 of 15
तस्वीर शार्ली एब्दो पत्रिका के दफ्तर पर हुए हमले की।  साल 2015 की जनवरी में 7 से 9 तक वहां की पत्रिका शार्ली एब्दो पर हमला हुआ था।
विज्ञापन

नहीं रुक रहा फ्रांस में आतंकी हमलों का सिलसिला, 234 की गई जान और 474 हुए घायल

3 of 15
हमले में  20 लोग मारे गए थे और 22 लोग घायल हुए थे। यहां हमला करने में अलकायदा के दो आतंकी शामिल थे।

नहीं रुक रहा फ्रांस में आतंकी हमलों का सिलसिला, 234 की गई जान और 474 हुए घायल

4 of 15
अगला बड़ा हमला हुआ पेरिस में। जिसने फ्रांस को बुरी तरह से हिला कर रख दिया। साल 2015 के नवंबर में हुए इस हमले में 130 लोग मारे गए थे और 352 लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन

नहीं रुक रहा फ्रांस में आतंकी हमलों का सिलसिला, 234 की गई जान और 474 हुए घायल

5 of 15
लगातार दो दिन चले इस हमले में गोलीबारी, ग्रेनेड से हमले और 3 अलग अलग जगहों पर आत्मघाती हमले हुए।
विज्ञापन

नहीं रुक रहा फ्रांस में आतंकी हमलों का सिलसिला, 234 की गई जान और 474 हुए घायल

6 of 15
 जब ये हमला हुआ उस वक्त फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद स्टेडियम में यूईएफए यूरो 2016 के लिए खेले जा रहे फ्रांस और जर्मनी के बीच का फुटबॉल मैच देख रहे थे। उन्हें वहां से सुरक्षित बचा लिया गया था। 
विज्ञापन

नहीं रुक रहा फ्रांस में आतंकी हमलों का सिलसिला, 234 की गई जान और 474 हुए घायल

7 of 15
आतंकियों ने स्टेडियम, म्यूजिक स्टोर और कुछ बार एवं रेस्टोरेंट पर हमला किया था।  पेरिस में हुए इस हमले में की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी।

नहीं रुक रहा फ्रांस में आतंकी हमलों का सिलसिला, 234 की गई जान और 474 हुए घायल

8 of 15
फ्रांस पर अगला हमला हुआ इसी साल 2016 जून में। 13 जून को हुए इस हमले में 2 लोगों पर जिहादियों ने चाकू से हमला किया था। इस हमले की जिम्मेदारी भी आईएसआईएस ने ली थी। 

नहीं रुक रहा फ्रांस में आतंकी हमलों का सिलसिला, 234 की गई जान और 474 हुए घायल

9 of 15
 इस हमले में  दंपती की हत्या की गई थी। दोनों पुलिस कर्मी थे। हमला करने वाले ने हत्या करने का वीडियो फेसबुक पर भी पोस्ट किया था। ( पुलिस कर्मी और हमलावर की तस्वीर )

नहीं रुक रहा फ्रांस में आतंकी हमलों का सिलसिला, 234 की गई जान और 474 हुए घायल

10 of 15
हालांकि कि जून का हमला छोटा था इसलिए इसने दुनिया का ध्यान नहीं खींचा लेकिन इसमें आईएसआईएस का हाथ होने के चलते इसने भी फ्रांस के नागरिकों और सरकार को खासा चिंतित किया था।
( पुलिस कर्मी की पत्नी की फोटो )
 
नहीं रुक रहा फ्रांस में आतंकी हमलों का सिलसिला, 234 की गई जान और 474 हुए घायल

11 of 15
- फोटो : Reuters
13 जून के ठीक 1 महीने बाद अगला बड़ा हमला हुआ 14 जुलाई को। हमला फ्रांस के नीस में हुआ जहां लोग नेशनल डे का जश्न मना रहे थे। जश्न मना रहे लोगों पर आतंकी ने ट्रक चढ़ा दी।

नहीं रुक रहा फ्रांस में आतंकी हमलों का सिलसिला, 234 की गई जान और 474 हुए घायल

12 of 15
- फोटो : Reuters
 इस दौरान कुल 197 लोग इसकी चपेट में आए। हमले के बाद सड़क लाशों से पट गई है।

नहीं रुक रहा फ्रांस में आतंकी हमलों का सिलसिला, 234 की गई जान और 474 हुए घायल

13 of 15
लोगों का जश्न फीका पड़ गया और वो गम के सागर में डूब गए।

नहीं रुक रहा फ्रांस में आतंकी हमलों का सिलसिला, 234 की गई जान और 474 हुए घायल

14 of 15
इस हमले में अभी तक मारे लोगों की संख्या 85 बताई जा रही है और 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। 
विज्ञापन

नहीं रुक रहा फ्रांस में आतंकी हमलों का सिलसिला, 234 की गई जान और 474 हुए घायल

15 of 15
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार हमले के बाद 50 बच्चे अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें