पोप फ्रांसिस ने धोए मुस्लिम शरणार्थियों के पैर, भाईचारे का दिया संदेश
Fri, 25 Mar 2016 11:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
- फोटो : REUTERS
ईसाईयों के बड़े धर्म गुरू पोप फ्रांसिस ने प्रेम और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की है।
- फोटो : REUTERS
पोप फ्रांसिस ने मुस्लिम, हिंदू और कैथोलिक शरणार्थियों के न केवल पैर धुले बल्कि उनके पैरों को चूमा भी।
- फोटो : REUTERS
इस मौके उन्होंने कहा कि हम सभी एक ही ईश्वर की संतान हैं। ऐसे में हमें एक-दूसरे को समझना होगा।
- फोटो : REUTERS
पोप फ्रांसिस ने ये बातें ईस्टर वीक मास के दौरान रोम के बाहर कासेलनोवो डी पोटरे में एक शरण स्थल पर कही।
- फोटो : REUTERS
बता दें कि पोप फ्रांसिस ने ये अनूठा कदम ऐसे वक्त में उठाया जब ब्रसेल्स हमलों के बाद मुस्लिम विरोधी भावनाएं प्रबल हो रही हैं।
- फोटो : REUTERS
पोप फ्रांसिस ने मार-काट की निंदा की है। उन्होंने इसे युद्ध के बराबर करार दिया।
- फोटो : REUTERS
फ्रांसिस ने कहा कि हथियार उद्योग के जरिए ही लोगों को एक-दूसरे के खून का प्यासा बनाया जा रहा है।
- फोटो : REUTERS
ईसाई धर्म गुरने कहा कि हम सभी की विभिन्न संस्कृतियां और धर्म है लेकिन हम सभी भाई हैं। साथ ही पोप ने कहा कि हम शांति से रहना चाहते हैं।