फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए कितना भयानक था लंदन में हुआ हमला

Thu, 23 Mar 2017 11:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Getty Images
बुधवार(22 मार्च) को ब्रिटेन के संसद के नजदीक अचानक गोलियों के चलने की आवाजें सुनाई देने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते एक कार दनदनाते हुए लोगों की भीड़ में घुस गई।  देखिए लंदन में संसद के पास हुए हमले की वीभत्स तस्वीरें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
इस आतंकवादी हमले में पांच लोगों की मौत हुई जबकि 40 लोग घायल हो गए। घटना दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर हुई। कार संसद के बाहर लगी रेलिंग से भिड़ गई। 
विज्ञापन

3 of 8
कार से हाथ में चाकू लिए हमलावर निकला और संसद में घुसने की कोशिश करने लगा। एक पुलिसकर्मी ने उसे रोकना चाहा तो उसने उसे चाकू मार दिया। 

4 of 8
हमलावर के पास चाकू के अलावा कोई दूसरा हथियार नहीं था। पुलिस ने हमलावर को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 8
घटना के बाद शहर में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई और शहर के ऊपर हेलीकॉप्टर उड़ते दिखाई दिए। स्कॉटलैंड यार्ड ने किसी जानकारी मिलने तक इसे आतंकवादी हमला मान लिया है। 
विज्ञापन

6 of 8
हमले के समय सदन में कार्यवाही चल रही था जिसे स्थगित कर दिया गया और सदन में मौजूद लोगों से बाहर न जाने के लिए कहा गया। 
 
विज्ञापन

7 of 8
संसद से बाहर लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए पास स्थित वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च का सहारा लिया। 
विज्ञापन

8 of 8
ब्रिटिश पीएम टेरेसा ने कहा कि हम आतंकवाद के सामने झुकने वाले नहीं हैं। आज संसद के दोनों सदनों की बैठक नियमित समय पर ही शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें