फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में सोने की सीढ़ियों ने किंग सलमान को दिया धोखा, तस्वीरें हो रहीं वायरल

Sat, 07 Oct 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- Presented By- ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
1 of 5
King Salman
सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलाजीज अपनी शाही जिंदगी के लिए जाने जाते हैं। लक्जरी वस्तुओं पर खर्च करना उन्हें पसंद है। वह बुधवार को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे। लेकिन जैसे ही वो अपने प्लेन से बाहर निकले, सोने की इलेक्ट्रॉनिक सीढ़ियां अचानक से बंद हो गईं । जिसके बाद उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और वो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए। 
विज्ञापन

रूस में सोने की सीढ़ियों ने किंग सलमान को दिया धोखा, तस्वीरें हो रहीं वायरल

2 of 5
King Salman
अचानक सोने की सीढ़िया रुक जाने से किंग सलमान समझ ही नहीं पाये कि हो क्या रहा है। लेकिन कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने पैदल ही नीचे उतरना बेहतर समझा। दुर्घटना से देर भली वाली कहावत ने किंग सलमान को बचा लिया। 
विज्ञापन

रूस में सोने की सीढ़ियों ने किंग सलमान को दिया धोखा, तस्वीरें हो रहीं वायरल

3 of 5
King Salman
किंग सलमान कहीं भी अकेले नहीं जाते, उनके साथ पूरा काफिला होता है। रूस में भी वो अपने पूरे काफिले के साथ आये हैं। 15 सौ लोगों का स्टाफ और 800 किलो फूड सप्लाई उनके साथ आया है। इतने सारे लोगों के रहने के लिए दो होटल बुक किये गये हैं।  

रूस में सोने की सीढ़ियों ने किंग सलमान को दिया धोखा, तस्वीरें हो रहीं वायरल

4 of 5
King Salman
बताया जा रहा है किंग अपने साथ कारपेट और मनपसंद फर्नीचर भी लाए हैं। वो जहां भी जाते हैं, सेवादार उनकी आराम का पूरा ख्याल रखते हैं, किंग जिस होटल में रुके हैं उसमें पहले से ठहरे लोगों से होटल खाली करवा लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रूस में सोने की सीढ़ियों ने किंग सलमान को दिया धोखा, तस्वीरें हो रहीं वायरल

5 of 5
सऊदी के किंग सलमान के पास दुनिया का सबसे आलीशान प्लेन है जिसमें हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। किंग को काफी खर्चीला माना जाता है। हालही में समोरक्को में उन्होंने छुट्टियां बिताई थीं जिसका खर्च 641 करोड़ रुपये आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें