फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, लंदन ग्रेनफेल टावर हादसे में ये हुए लापता

Thu, 15 Jun 2017 02:37 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
1 of 7
missing in London Grenfell Tower Inciden
पश्चिमी लंदन के ग्रेनफेल टावर में लगी भीषण आग ने अपनी चपेट में लेकर पूरी तरह से 27 मंजिला इमारत को खाक खाक कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में कई लोग लापता हो गए। हादसे में एक ही परिवार की 3 लड़कियों के लापता होने की खबर है क्योंकि ग्रेनफेल टावर हादसे के बाद ये तीनों लड़कियां दिखाई नहीं दी हैं।
विज्ञापन

2 of 7
missing in London Grenfell Tower Inciden - फोटो : getty image
इन लापता लड़कियों के रिश्तेदारों ने इन्हें खोजने के लिए सोशल मीडिया पर अपील शुरू की है। यह आशंका जताई जा रही है कि ये लड़कियां भी आग की लपटों की चपेट में आ गई। इन तीनों लापता बहनों के नाम मिर्ना, फातिमा और जैननब है। उनके रिश्तेदार उनकी खोज अस्पतालों में कर रहे हैं। लापता लड़कियों के परिवारजन उन्हें खोजने के लिए बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन

3 of 7
missing in London Grenfell Tower Inciden
मारेम इलग्वहरी को 2 बजे के बाद दोस्तों ने नहीं देखा। एम्मा इवांस नामक उसके मित्र ने फेसबुक पर कहा कि हादसे के वक्त मारेम  इमारत की 19 वीं मंजिल पर थी। 
 

4 of 7
missing in London Grenfell Tower Inciden
इसके अलावा कई अन्य किशोर नूरहुदा अल-वहाबी और उसके बड़े भाई यासीन के साथ बृद्ध गायब हैं। यह दोनों भाई भी टॉवर ब्लॉक में जब आग लगी तो अंदर ही थे। लांकि अभी तक आग लगने की वजह से साफ नहीं हो पाई है, लेकिन इस हादसे ने करीब 600 लोगों को हिलाकर रख दिया। हादसे में करीब 12 लोग मारे गए और 74 से ज्यादा बुरी तरह घायल हो गए।   

 
विज्ञापन

5 of 7
missing in London Grenfell Tower Inciden
जब आग लगी तो काफी लोग हादसे का शिकार हुई 27 मंजिला इमारत के अंदर थे। लंदन एम्बुलेंस सर्विस ने राजधानी के चारों ओर 50 अलग-अलग अस्पतालों में घायल लोगों इलाज के लिए भर्ती कराया।ग्रेनफेल टावर में 120 फ्लैट्स हैं, जिसमें करीब 600 लोग रहते हैं। आग टावर में इतनी जोरों से फैली कि लोगों को निकलने का टाइम भी नहीं मिला। हालात ये थे कि लोगों को बेडशीट की रस्सी बनाकर कूदना पड़ रहा था।
 
विज्ञापन

6 of 7
London Grenfell Tower Inciden
इस भयानक हादसे में लोगों के रौंगटे उस वक्त खड़ें हुए जब एक मां ने 10वीं मंजिल से अपनी बच्ची को नीचे फेंकने का फैसला लिया। उसने वक्त बर्बाद न करते हुए नीचे खड़े एक शख्स को इशारा किया और बच्ची को नीचे फेंक दिया। चौंका देने वाली बात है कि उस शख्स ने बच्ची को कैच कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
London Grenfell Tower Inciden
इस दौरान कुछ लोग ऐसे भी फंसे हुए थे जो मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन उनकी मदद नहीं हो पाई। घटना स्थल पर करीब 40 दमकल की गाड़िया और 200 कर्मी मौके पर लोगों को बचाने के लिए मौजूद थे। कर्मियों ने लोगों को बचाने की हर कोशिश की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें