ब्रिटिश राजघराने ने राजकुमार जॉर्ज और राजकुमारी शारलोट की तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरें ने सोशल मीडिया में धूम मचा रखी है।
Trending Videos
विज्ञापन
वायरल हुईं दो मासूमों की ये तस्वीरें, जानिए तो ये हैं कौन
2 of 5
तस्वीरें ड्यूक और डचेस ऑफ़ कैम्ब्रिज के नोरफ़ोक स्थित महल के एन्मर हॉल की हैं। इनमें राजकुमार जॉर्ज क्रीम कलर के सोफे पर बैठे हैं और उन्होंने अपनी बहन को गोद में ले रखा है। ये तस्वीरें राजकुमारी शारलोट के जन्म के दो सप्ताह बाद की हैं। राजकुमारी का जन्म दो मई को हुआ था। इन तस्वीरों को राजकुमारी शारलोट की मां डचेस ऑफ़ कैम्ब्रिज कैथरीन ने खींचा है।
विज्ञापन
वायरल हुईं दो मासूमों की ये तस्वीरें, जानिए तो ये हैं कौन
3 of 5
इससे पहले एक ट्वीट में केनसिंगटन पैलेस ने इन तस्वीरों को 'बेहद ख़ास' बताया था। सभी तस्वीरों में शारलोट अपने भाई की गोद में बैठी हैं और उन्होंने सफेद कपड़े पहने हैं। राजकुमार ने सफेद शर्ट, नीली शॉर्ट्स और नीली जुराबें पहनी हैं। एक तस्वीर में राजकुमार अपनी बहन का माथा चूम रहे हैं। लंदन में राजकुमारी के जन्म के कुछ समय बाद से ही ड्यूक और डचेस ऑफ़ कैम्ब्रिज और उनके बच्चे एन्मर हॉल में ही रह रहे हैं।
वायरल हुईं दो मासूमों की ये तस्वीरें, जानिए तो ये हैं कौन
4 of 5
राजकुमार विलियम और कैथरीन के अगले कुछ सालों तक वहीं रहने की संभावना है क्योंकि उन्हें एक पूर्णकालिक नैनी की मदद से राजकुमारी शारलोट और राजकुमार जॉर्ज का लालन-पालन करना है। रॉयल वेबसाइट पर डचेस की बायोग्राफ़ी में फ़ोटोग्राफ़ी को उनका एक शौक बताया गया है। ये तस्वीरें कैनन ईओएस 5डी मार्क टू कैमरे से ली गई हैं।
वायरल हुईं दो मासूमों की ये तस्वीरें, जानिए तो ये हैं कौन
5 of 5
राजकुमार जॉर्ज की पहली आधिकारिक तस्वीरें 2013 में जारी की गई थीं जिन्हें डचेस के पिता माइकल मिडलटन ने खींचा था। ये तस्वीरें बर्कशायर के बकलबरी स्थित घर में ली गई थीं। शुक्रवार को यह घोषणा की गई थी कि राजकुमारी शारलोट का बपतिस्मा पांच जुलाई को होगा। यह धार्मिक संस्कार महारानी के सेंड्रिंघम एस्टेट स्थित सेंट मेरी मैग्दालीन चर्च में संपन्न होगा।