फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे लंबा विमान, जो जमीन ही नहीं पानी और बर्फ पर भी उतरने में है सक्षम

Mon, 21 Mar 2016 05:09 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
एयरलैंडर 10 - फोटो : Hybrid Air vehicles
ब्रिटेन की एयरक्राफ्ट बनाने वाली एक कंपनी दुनिया के सबसे लंबे एयरक्राफ्ट की कुछ तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। इस तस्वीर को विमान के टेस्ट फ्लाइट से पहले जारी किया गया जो देखने में किसी गुब्बारे जैसा दिखता है। इस विमान को एयरलैंडर 10 नाम दिया गया है। तो आइए जानते हैं क्या है इस विमान की खासियत और आगे आने वाले समय में इसकी जरूरत?
Trending Videos
विज्ञापन

करीब 3 हफ्तों तक आसानी से हवा में रह सकता है

2 of 9
- फोटो : Hybrid Air vehicles
इस विमान को ब्रिटेन की एक कंपनी हाइब्रिड एयर वेहिकल (एचएवी) ने कुछ इस तरह से डिजाइन किया है कि यह करीब 3 हफ्तों तक आसानी से हवा में रह सकता है। इसके लिए इस विमान में हिलियम गैस का इस्तेमाल किया जाएगा और यह करीब 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है।
विज्ञापन

30 मंजिला ईमारत जितनी लंबाई

3 of 9
एयरलैंडर 10 - फोटो : Hybrid Air vehicles
कंपनी ने इस विमान को एयरलैंडर 10 नाम दिया है जिसकी लंबाई 92 मीटर यानि करीब 30 मंजिला ईमारत जितनी है। चौड़ाई 43.5 मीटर और ऊंचाई 26 मीटर है। विमान की क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ने में सक्षम है।

148 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम

4 of 9
एयरलैंडर 10 - फोटो : Hybrid Air vehicles
स्पीड- एयरलैंडर केवल देखने में बड़ा नहीं है बल्कि इसकी गति भी काबिले तारीफ है। यह विमान अधिकतम 148 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है और इसकी न्यूनतम गति 37 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन

चार एशियाई हाथियों को लेकर उड़ सकता है

5 of 9
एयरलैंडर 10 - फोटो : Hybrid Air vehicles
ताकत- एयरलैंडर को यात्रियों के अलावा भारी भरकम सामानों की ढूलाई के लिहाज से भी तैयार किया गया है। यह एक बार में करीब 10 हजार किलो वजनी सामान उठाने में सक्षम है। इसका मतलब यह हुआ कि यह करीब चार एशियाई हाथियों को लेकर उड़ सकता है।
विज्ञापन

20 हजार किलो वजनी है

6 of 9
एयरलैंडर 10 विमान का कॉकपिट - फोटो : Hybrid Air vehicles
वजन- अगर बात करें एयरलैंडर के वजन की तो यह 20 हजार किलो वजनी है जिसका मतलब यह है कि ये केवल देखने में ही बड़ा नहीं है बल्कि इसका वजन भी काफी ज्यादा है। इसके कॉकपिट को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे की यह विमान नीचे लटकता रहता है।
विज्ञापन

व‌िमान की ‌खा‌सियत

7 of 9
रेगिस्तान मे भी उतरने में सक्षम है एयरलैंडर 10 - फोटो : Hybrid Air vehicles
खासियत- इस विमान को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जिससे की यह जमीन के अलावा पानी, रेगिस्तान और बर्फ में भी आसानी से उतर सके। इसकी यह खासियत इसे अन्य विमानों से काफी अलग करती है। हीलियम से भरे इस विमान को फैब्रिक कंस्ट्रक्शन हल से लैमिनेट किया गया है जो इसे एयरोडायमिन आकार देता है।
 

कई तरह की सतहों पर उतरने में सक्षम

8 of 9
एयरलैंडर 10 के निचले हिस्से में न्यूमैटिक ट्यूब्स का इस्तेमाल - फोटो : Hybrid Air vehicles
लैंडिंग सिस्टम- इस विमान की लैंडिंग के लिए इसके निचले हिस्से में न्यूमैटिक ट्यूब्स का इस्तेमाल किया गया है जो इसे कई तरह के सतहों पर उतरने में सक्षम बनाता है। इसका मतलब यह हुआ कि यह विमान जमीन के अलावा पानी में भी उतरने में सक्षम है।
विज्ञापन

ताकतवर इंजन से मिलती है ऊर्जा

9 of 9
एयरलैंडर 10 - फोटो : Hybrid Air vehicles
पॉवर प्लांट- इस विमान में 4x350 हॉर्स पॉवर, 4 लीटर वी 8 डायरेक्ट इंजेक्शन, टर्बो चार्ड डीजल इंजल लगा हुआ है। जो इसे क्रूज ऑपरेशन में जरूरी ताकत मुहैया कराता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें