फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza Crisis: तस्वीरों में दिख रहा दो साल के युद्ध का दंश, खंडहरों में लौट रहे फलस्तीनी; US के सैनिक इस्राइल...

Sun, 12 Oct 2025 01:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा सिटी।

सार

Gaza Crisis: गाजा सिटी में दो साल के युद्ध के बाद की स्थिति को दिखाती नई ड्रोन फुटेज सामने आई है, जिसमें अधिकतर इमारतें मलबे में तब्दील नजर आ रही हैं और लोग खंडहरों की ओर लौट रहे हैं। संघर्षविराम के दूसरे दिन लोग व्यापक तबाही को देखकर हैरान हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 83% इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 8
गाजा में मानवीय संकट - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स
इस्राइल और हमास के बीच दो साल तक चले संघर्ष बाद अब गाजा में केवल तबाही के निशान शेष है। संघर्षविराम के पहले चरण के दूसरे दिन गाजा सिटी के ऊपर से ड्रोन से ली गई नई फुटेज में शहर की स्थिति दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन

2 of 8
गाजा सिटी - फोटो : पीटीआई
शनिवार को एसोसिएटेड प्रेस की ओर से ली गई इस फुटेज में ताल अल-हवा इलाके में कुछ ही इमारतें खड़ी दिखाई दे रही हैं, बाकी सब पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं। मलबे के ढेर वाहनों की छतों से ऊपर उठे हुए हैं और सड़कें कंक्रीट की धूल से ढकी हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 8
गाजा सिटी - फोटो : पीटीआई
फुटेज में कुछ लोग भी दिखाई दे रहे हैं जो इस तबाही के बीच चलते और गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वे उन हजारों फलस्तीनियों में से हैं जो अपने बचे हुए घरों की ओर लौट रहे हैं। गाजा सिटी संघर्षविराम से पहले इस्राइल की सैन्य कार्रवाई का मुख्य केंद्र था।

4 of 8
गाजा सिटी - फोटो : पीटीआई
कुछ लौटे हुए निवासियों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि उन्हें इस स्तर की तबाही देखकर हैरानी हुई। एक निवासी फराह सालेह ने कहा, हमने इस तरह की तबाही की उम्मीद नहीं की थी। एक अन्य शरीन अबौल याखनी ने कहा, क्या यही गाजा का बचा हुआ हिस्सा है? हम बच्चों के लिए बिना कोई घर और आश्रय लौट रहे हैं और सर्दी आने वाली है।
विज्ञापन

5 of 8
गाजा सिटी - फोटो : पीटीआई
अगर संघर्षविराम बना रहता है, तो इस तबाही मापा जा सकेगा। पहले ही संयुक्त राष्ट्र के उपग्रह केंद्र ने अनुमान लगाया है कि सितंबर के अंत तक गाजा सिटी की 83 फीसदी संरचनाएं या तो पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं या उनमें क्षति आई है। जुलाई तक पूरे गाजा में लगभग 78 फीसदी संरचनाएं नष्ट या क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं।
विज्ञापन

6 of 8
गाजा - फोटो : पीटीआई
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अनुसार, नई ड्रोन फुटेज से यह समझने में भी मदद मिल सकती है कि किस पैमाने पर पुनर्निर्माण की आवश्यकता होगी। पूरे इलाके में लगभग 61 मिलियन टन मलबा साफ करना होगा, जो मात्रा में 25 एफिल टावर के बराबर है।
विज्ञापन

7 of 8
गाजा - फोटो : पीटीआई
गाजा की हरियाली भी लगभग पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। यूएनईपी ने बताया है कि 97 फीसदी पेड़, 95 फीसदी झाड़ियां और 82 फीसदी फसलें खत्म हो गई हैं। विश्व बैंक ने अनुमान लगाया है कि गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 50 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की जरूरत होगी। गाजा के 20 लाख से अधिक लोग अब धीरे-धीरे एक कंबल के साथ अपनी जिंदगी फिर से शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
गाजा सिटी - फोटो : पीटीआई
युद्धविराम के बीच फलस्तीनी नागरिक खंडहरों में लौट रहे हैं। इस बीच, युद्धविराम सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी सैनिक इस्राइल पहुंचे हैं। 
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें