Donald Trump
- फोटो : PTI
ट्रंप ने आगे बताया कि यूक्रेन-रूस संघर्ष को कम करने के संबंध में वह कैसे बहुत मजबूती से उतरने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, 'इसमें बैंकों पर प्रतिबंध लगाने और तेल व टैरिफ से जुड़े मामलों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। मैं पहले ही ऐसा कर चुका हूं, मैंने बहुत कुछ किया है।'
साक्षात्कार के दौरान उन्होंने अन्य संघर्षों को सुलझाने में अपने रिकॉर्ड को भी दोहराया। ट्रंप ने कहा, 'मैंने सात युद्ध रोके, सात। मैंने पाकिस्तान और भारत समेत कई युद्ध सुलझाए। कुछ तो अनसुलझे थे। कांगो और रवांडा, मैंने सुलझाया। लाखों लोग मारे गए। मैंने ऐसे युद्ध सुलझाए जो अनसुलझे थे।
व्हाइट हाउस के एक बयान में ट्रंप ने अपने 'अमेरिका फर्स्ट' व्यापार एजेंडे का बचाव करते हुए कहा, 'हम टैरिफ की वजह से सफल रहे हैं। इसने हमें उन देशों के साथ बातचीत करने की बड़ी ताकत दी है, जिन्होंने हमारा फायदा उठाया था। साथ ही इसने देश में अरबों डॉलर लाए हैं। हमारे पास एक बड़ा मामला है, यह अब सुप्रीम कोर्ट में है। यह मामला जीतना वाकई जरूरी है, क्योंकि इसने हमें एक अमीर देश बनाया है।