फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ने हार्वर्ड को आपदा-यहूदी विरोधी बताया; कहा- विदेशी छात्र केवल 15% होने चाहिए

Thu, 29 May 2025 04:58 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।

सार

अमेरिका में छात्रों के वीजा का मुद्दा लगातार सुर्खियों में है। नए वीजा इंटरव्यू पर रोक लगाने के बाद छात्र वीजा और हार्वर्ड जैसे संस्थानों को सरकार की तरफ से मिलने वाली आर्थिक सहायता के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है। उन्होंने हार्वर्ड को एक आपदा बताया और 'पूरी तरह यहूदी विरोधी' होने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
1 of 6
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हार्वर्ड एक आपदा है। उन्होंने कहा कि इस संस्था को पांच बिलियन डॉलर से अधिक मदद दी जा चुकी है। हार्वर्ड और कुछ अन्य कॉलेज पूरी तरह यहूदी विरोधी हैं। यह उजागर हो चुका है। संघीय अनुदानों को रोकने का फैसला कर चुके ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि वे बहुत बुरी तरह से काम कर रहे हैं। हर बार जब वे लड़ते हैं, तो वे 250 मिलियन डॉलर और गंवा देते हैं।' 
विज्ञापन

2 of 6
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
ट्रेड स्कूलों के विचार पर अमेरिकी राष्ट्रपति के विचार
ट्रंप ने कहा, मेरे पास आकर हर कोई यही बात कह रहा है कि उन्हें ट्रेड स्कूलों का विचार पसंद है। लोगों को संघीय अनुदान के अलावा दूसरी जगहों से मिलने वाले फंड से परहेज नहीं हैं। बकौल अमेरिकी राष्ट्रपति, 'आपके पास दुनिया में कहीं भी सबसे अच्छे ट्रेड स्कूल हो सकते हैं... उनका उपयोग केवल ट्रेड स्कूलों के लिए किया जा सकता है, और वे लोगों को सिखाएंगे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कैसे बनाया जाता है।'
विज्ञापन

3 of 6
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
कई छात्र कट्टरपंथी वामपंथी...
अमेरिका में आने वाले विदेशी छात्रों और छात्र वीजा मुद्दे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हम शॉपिंग सेंटरों में विस्फोट नहीं देखना चाहते। हम आपके जैसे दंगे नहीं देखना चाहते.. मैं आपको बता दूं कि, उनमें से कई छात्र कहीं नहीं गए, उनमें से कई छात्र कट्टरपंथी वामपंथियों द्वारा पैदा किए गए उपद्रवी थे।'

4 of 6
ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के 2.2 अरब डॉलर की ग्रांट को फ्रीज किया। - फोटो : हार्वर्ड विश्वविद्यालय/पीटीआई
31 प्रतिशत विदेशी छात्र पढ़ते हैं, कट्टरपंथी...
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'हार्वर्ड को हमें अपनी सूचियां दिखानी ही होंगी। उनके यहां लगभग 31 प्रतिशत विदेशी छात्र पढ़ते हैं। हम जानना चाहते हैं कि वे छात्र कहां से आते हैं, क्या वे उपद्रवी हैं, और वे किस देश से आते हैं... आप कुछ बहुत ही कट्टरपंथी लोगों को देखने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
हार्वर्ड में कट्टरपंथी इलाकों से आते हैं लोग
ट्रंप के मुताबिक हार्वर्ड में दुनिया के उन क्षेत्रों से लोग आते हैं जो बहुत कट्टरपंथी हैं। उन्होंने कहा, 'हम नहीं चाहते कि वे हमारे देश में उपद्रव करें। इसलिए मैंने कल देखा कि यूके के मध्य में, एक अच्छा युवक था जो हार्वर्ड के स्कूल में वापस जाना चाहता था, वह मुझे अच्छा लगा। लेकिन मैं उसका पासपोर्ट देखना चाहता हूं। ये देश हमारी मदद नहीं कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
हार्वर्ड में 31 फीसदी नहीं, विदेशी छात्र केवल 15 फीसदी होने चाहिए
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कोई दूसरा देश हार्वर्ड में निवेश नहीं कर रहा है। हम कर रहे हैं। ऐसे में 31 प्रतिशत विदेशी छात्र क्यों? संख्या इतनी बड़ी क्यों होगी? मुझे लगता है कि हार्वर्ड में शायद 15 प्रतिशत की सीमा होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें