क्या आप को ऊंचाई से डर लगता है। यदि हां, तो यह तस्वीरें आपको और भी चौंका देंगी। चीन के सबसे विकसित शहर शांघाई में यह टॉवर आज खुलने जा रहा है। इससे पहले हम आपको दिखा रहे हैं कुछ खास तस्वीरें जिन्हें देखकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
- फोटो : daily mail
शंघाई का विश्व प्रसिद्ध 'जिन माओ टावर' एडवेंचर के लिए जाना जाता है। यहां से खड़े होकर पूरे शहर का दृश्य देखा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 11
- फोटो : daily mail
जिन मओ टावर चीन के शंघाई में स्थित एक भवन-मीनार है। इसकी ऊचाई 421 मीटर। 88 मंजिला इमारत का निर्माण सन 1998 में हुआ था।
4 of 11
- फोटो : daily mail
यह दुनिया की 18वीं सबसे बड़ी इमारत है। यहां पर पर्यटक खड़े होकर शहर का नजारा देखते हैं। सुरक्षा के लिए उनकी कमर में रस्सी बंधी रहती है।
विज्ञापन
5 of 11
- फोटो : daily mail
यहां पर खड़े होकर आसमान को छूने जैसा अनुभव होता है। सबसे ऊंची मंजिल के किनारे पर कोई ग्रिल नहीं लगी है। पर्यटक कमर में रस्सी बांध कर लटकते हैं। और एडवेंचर का मजा लेते हैं।
विज्ञापन
6 of 11
- फोटो : daily mail
यह टॉवर समय-समय पर पर्यटकों के लिए खोला जाता है। इसकी 88वीं मंजिल सबसे आखिरी मंजिल है। यहीं पर लोग खड़े होकर ऊंचाई का मजा लेते हैं।
विज्ञापन
7 of 11
- फोटो : daily mail
चीनी मीडिया में जारी इन फोटो में देखा जा सकता है कि किस तरह यात्री बिना किसी डर-भय के मस्ती कर रहे हैं। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं।
8 of 11
- फोटो : daily mail
टावर पर चढ़ने के लिए टिकट भी लगता है। टिकट कार्यालय में काम करने वाले एक सदस्य के मुताबिक प्रवेश शुल्क 120 युआन (करीब 1210 रुपए) लगता है।
9 of 11
- फोटो : daily mail
एक बार में अधिकतम 15 लोगों को छत पर जाने की अनुमति होती है। उनके साथ दो प्रशिक्षक होतें हैं जो लोगों को हर जरूरी जानकारी देते हैं।
10 of 11
- फोटो : daily mail
आपको बता दें कि यह छत पारदर्शी है। एक तरह से शीशे से बनी लगती है। यहां पर लोग आराम से खड़े होकर बाहें फैलाकर एंज्वॉय करते हैं।
छत पर जाने से पहले सभी पर्यटकों से हस्ताक्षर करवा लिए जाते हैं कि वो पूरी तरह फिट हैं। सिर्फ 30 मिनट तक ही छत पर रह सकते हैं। इमारत के मालिक के अनुसार, 45 फुट लंबी संलग्न स्लाइड पर कांच केवल 1 1/4 इंच मोटी है, लेकिन यह तूफानी हवाओं और यहां तक कि एक शक्तिशाली भूकंप का सामना कर सकती है।