फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 कैरेक्टर के लेख को एक सेकेंड से भी कम समय में लिख डाला इस रोबोट रिपोर्टर ने, तस्वीरें

Thu, 19 Jan 2017 11:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Reuters
अब वो दिन दूर नहीं जब पत्रकारिता क्षेत्र में भी रोबोट पत्रकारों का दबदबा होगा। जी हां, वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोट तैयार किया है, जो रिपोर्टिंग भी कर सकता है, संक्षिप्त लेख और लंबे रिपोर्ट भी लिख सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
चीन में एक रोबोट रिपोर्टर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रख दिया है। बुधवार को एक चीनी दैनिक में रोबोट रिपोर्टर द्वारा लिखित एक लेख को प्रकाशित किया गया है। 300 कैरेक्टर वाले लेख को इस रोबोट पत्रकार ने महज एक सेकेंड से भी कम समय में लिख डाला। 
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty
उसे विकसित करने वाले विज्ञानियों का कहना है कि रोबोट पत्रकार ने उक्त लेख सेकेंड से भी कम समय में लिखे। रोबोट रिपोर्टर द्वारा लिखित लेख को गुआंगझू स्थित दक्षिण मेट्रोपोलिस दैनिक में प्रकाशित किया गया है। 

4 of 6
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty
रोबोट पत्रकार का यह लेख वसंत महोत्सव में होने वाली पर्यटन भीड़ पर है। शिओ नान नामक इस रोबोट पत्रकार का निर्माण पेकिंग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर वान शिआओजुन की टीम ने किया है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty
वान के अनुसार शिओ नान ने अपने लेख को सेकेंड से भी कम समय में पूरे किए। यह रोबोट पत्रकार संक्षिप्त स्टोरी और लंबी रिपोर्ट लिखने में माहिर है। वान और उनकी टीम इस तरह के रोबोट को विकसित करने में जुटे हैं, जो अध्ययन के क्षेत्र में भी तहलका मचा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty
वहीं, स्टाफ रिपोर्टर के साथ तुलना करते हुए वान ने कहा कि शिओ नान नाम के इस रोबोट पत्रकार में आंकड़े विश्लेषण की मजबूत क्षमता है और वह सेकेंड से भी कम समय में कहानियों को लिख देता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ये बुद्धिमान रोबोट जल्द ही पूरी तरह से रिपोर्टरों की जगह ले लेंगे। अभी इन पर और शोध बाकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें