उत्तरी चीन के शांक्जी प्रांत के डेटोन शहर का पिंगकुआन इलाका। दिन का वक्त था। तेज धूप थी। सड़के से आते-जाते लोग गुजर रहे थे। तभी महिला पर अचानक जैसे पहाड़ टूट पड़ा। मौत सामने आकर खड़ी हो गई। काला मास्क पहने हुए एक हमलावर उस पर चाकू लेकर टूट पड़ा। वो आया तो था महिला को लूटने, लेकिन उसके इरादे इतने खौफनाक थे कि चाकू से वो बीच सड़क ही महिला के खून का कतरा-कतरा बहा देना चाहता था।
विज्ञापन
सड़क पर लिटाकर महिला को चाकू से गोदने जा रहा था, वीडियो वायरल
2 of 5
- फोटो : dailymail
वायरल हुए वीडियो फुटेज में देखकर तो ये लगता है कि हमलावर महिला को मौत के घाट उतारने के मकसद से ही आया था। हमलावर चीते की चपलता की तरह महिला पर झपटा, लेकिन मौत सामने देख महिला में न जाने कैसे बिजली की तरह फुर्ती आ गई।
विज्ञापन
सड़क पर लिटाकर महिला को चाकू से गोदने जा रहा था, वीडियो वायरल
3 of 5
- फोटो : dailymail
इससे पहले की हमलावर नुकीला चाकू उसके सीने में उतार देता, महिला ने उसकी कलाई पकड़ ली। ये तस्वीर बेहद खौफनाक थीं, एक नाजुक कलाई वाली महिला उस हमलावर की मजबूत कलाई ऐसे पकड़े रही के वो उसके हर वार को नाकाम कर रही थी।
सड़क पर लिटाकर महिला को चाकू से गोदने जा रहा था, वीडियो वायरल
4 of 5
- फोटो : dailymail
हमलावर पूरी ताकत से एक हाथ से महिला को जमीन पर गिराकर दूसरे हाथ से चाकू चलाने की कोशिश कर रहा था और महिला जमीन पड़ी पूरी ताकत से उसका चाकू वाला हाथ थामे थी। सड़क से गुजर रहे एक लड़के की नजर जैसे ही पड़ी, वो महिला को बचाने लपका। हमलावर काबू आने का नाम नहीं ले रहा था। इतने में कुछ लोग और आ गए और हमलावर की मरम्मत कर डाली।
सड़क पर लिटाकर महिला को चाकू से गोदने जा रहा था, वीडियो वायरल
5 of 5
- फोटो : dailymail
आखिरकार महिला बच गई। पूरी स्थिति बयां करता वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन बाद में उस हमलावर के पुलिस ले गई या क्या हुआ, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है। इतना जरूर है कि दुनिया में तीसरी शक्ति का दंभ भरने वाले चीन में दिनदहाड़े भी महिलाएं महफूज नहीं हैं।