चीन के झुहाई शहर में चल रहे एयर शो में नए-नए हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस शो में चीन ने खुफिया रडार, जहाज रोधी मिसाइल और मानवरहित मिसाइल नौका सहित कई नए हथियारों का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
2 of 10
china air show
इस दौरान चीन में पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में सेवारत 609 खुफिया रडार और सीएम 401 जहाज रोधी मिसाइल का भी प्रदर्शन किया गया। यह पहली बार है जब एयर शो में इस मिसाइल का प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन
3 of 10
china air show
चीन ने इस शो में अपनी मानवरहित नौका भी पेश की है। यह इस तरह की पहली नौका है। चीन ऐसा करके अपनी ताकत से दुनिया को रूबरू करा दिया है।
4 of 10
china air show
बता दें कि चीन विवादित दक्षिण चीन सागर में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। क्योंकि वह संपूर्ण दक्षिण चीन सागर पर अपनी संप्रभुता का दावा करता रहा है।
विज्ञापन
5 of 10
china air show
चीन ने इससे पहले एयरशो में पहली बार स्टील्थ लड़ाकू विमान चेंगदू जे-20 को भी पेश किया था। जे-20 ने एक मिनट की फ्लाई-पास्ट की। यह विमान लंबी यात्रा के अनुकूल और राडार से बच निकलने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
6 of 10
china air show
यह विमान 2100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। विमान 20 मीटर लंबा और साढ़े चार मीटर ऊंचा है। इसके डैने 13 मीटर के हैं।
विज्ञापन
7 of 10
china air show
यह एक बार में 36000 किलोग्राम से ज्यादा वजन लेकर उड़ान भर सकता है। विमान में सिर्फ एक पायलट के बैठने की जगह है।
8 of 10
china air show
विमान में एक बार में 25 हजार पौंड ईंधन भरा जा सकता है। इसके द्वारा आकाश से आकाश में मार करने वाली मिसाइलें छोड़ी जा सकती हैं।
9 of 10
china air show
चीन ने एक नए इंजन से लैस जे- 10 को भी एयर शो में उतारा है। यह हवा में युद्ध लड़ने में सक्षम है।
चीन ने इस एयर शो के माध्यम से अमेरिका और भारत सहित पूरी दुनिया को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। ऐसा करके उसने बता दिया है कि वह किसी आज दुनिया में किसी से भी पीछे नहीं है।